आज प्राची देसाई अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। 12 सितंबर 1988 को जन्मी प्राची ने टीवी सीरीयल्स के बाद फिल्मों में इस तरह ली एंट्री। यहां जानें कितने स्ट्रगल के बाद बना बॉलीवुड में उनका करियर...


कानपुर। प्राची देसाई आज के दिन अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। मालूम हो कि प्राची ने टीनएज में ही टीवी सीरीयल में लीड रोल कर खूब नाम कमाया। उनका एक डेली सोप खूब पसंद किया गया था जिसमें वो एक्टर राम कपूर की वाइफ का कैरेक्टर प्ले कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने धीरे से फिल्मों की और रुख किया। - प्राची ने 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। इसके बाद वो कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। प्राची को फिल्म 'रॉक ऑन' के बाद साल 2009 में फिल्म 'लाइफ पार्टनर' में गोविंदा संग अभिनय करने का मौका मिला।


-
फिर प्राची ने एक के बाद एक कई फिल्में साइन कीं। प्राची 2016 में 'अजहर', 2010 में 'वंस अपान आ टाइम इन मुंबई', 2013 में 'आई मी और मैं', 2016 में 'रॉक ऑन 2', 2012 में 'बोल बच्चन' में नजर आईं।

- हाल ही में प्राची मुंबई में आयोजित हुए पांच दिवसीय लैकमे फैशन वीक में रैंप वॉक करती दिखी थीं। उन्होंने रैंप पर वॉक के दौरान रेड कलर का साइड कट लंहगा और ट्यूब ब्लाउज पहना हुआ था। अपने इस ब्राइडल लुक में वो काफी स्टनिंग लगीं।- फिल्मी दुनिया में प्राची ही नहीं आईं बल्कि कई और टीवी एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय ने अक्षय कुमार संग फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया था और अपने बंगाली अवतार से फैंस का दिल खुश कर दिया। - अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' से फिल्म जगत में कदम रखने को बिल्कुल तैयार हैं। मालूम हो कि एक टीवी सीरीयल में सुशांत और अंकिता पति-पत्नी के किरदार में दिखे थे। - वहीं टीवी के फेमस एक्टर करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा भी फिल्मों में डेब्यू को तैयार हैं। दरअसल कृतिका की फिल्म 'मितरों' अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वो तीन एक्टर्स के साथ इश्क फरमाती दिखेगीं।अक्षय कुमार ने बैंकॉक में वेटर और शेफ का किया हैं काम, जानें इनके बारे में ये 10 अनजानी बातें

अनुराग कश्यप ही नहीं ये डायरेक्टर्स भी फेमस एक्ट्रेस पर लट्टू होकर बंधे शादी के बंधन में

Posted By: Vandana Sharma