प्रियंका चोपडा़ आज अपना 36वां जन्म दिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका और निक जोनस की लव लाइफ के साथ-साथ जानें लाइम लाइट से दूर कैसे जीती हैं अपनी जिंदगी। यहां देखें इन 10 तस्वीरें में...


कानपुर। प्रियंका चोपडा़ अपने घर में बिल्कुल अलग तरीके से रहती हैं। बिना मेकअप एकदम फ्री माइंड। प्रियंका घर पर एक आम इंसान की तरह ग्लैमर से दूर अपना जीवन बिताती हैं। प्रियंका अपनी शूटिंग के बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर परिवार को अपना पूरा समय देती हैं। - प्रियंका बाहरी दुनिया में जितनी फेमस और ग्लैमरस हैं और नाम कमा चुकी हैं। अपने घर पर वो लाइम लाइट से दूर एक अलग ही दुनिया में जीती हैं। प्रियंका की जिंदगी ग्लैमर के अलावा एसी सिंपल भी है।- कभी निक जोनस को लेकर तो कभी अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रियंका हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं पर उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता वो अपनी लाइफ खुल कर जीती हैं।


- प्रियंका को बच्चों और डॉग्स से बहुत प्यार है। उनकी तस्वीरों में ज्यादातर डॉग या फिर बच्चे ही साथ में नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में प्रियंका अपने भाई और मां के साथ भी दिख रही हैं।

- कुछ दिनों से प्रियंका अपने बॉइफ्रेंड निक जोनस से सगाई और शादी की बातों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जाता है कि दोनों ने तो चोरी-छुपे सगाई कर भी ली है।- प्रियंका ने अपना हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इजन्ट इट रोमांटिक' का शूट खत्म कर लिया है और अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म वो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ नजर आएंगी।- प्रियंका की इंस्टाग्राम फोटोज देख कर यही लगता है कि उन्हें नई जगहों पर घूमना और नए लोगों से मिलना काफी पसंद है। प्रियंका अकसर नई जगहों पर जा कर एस्प्लोर करती हैं और नए लोगों से मुलाकात करके खुश होती हैं।- हाल ही में एक आंकडा़ सामने आया था जिसमें कहा गया था कि प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा हैं। इस बात पर विश्वास करने के लिए आप खुद दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को चेक कर सकते हैं।   

- प्रियंका अपने कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस के साथ फिर एक बार स्पॉट हो गई हैं। इस बार कहा जा रहा है कि अपने बर्थडे सेलीब्रेशन की तैयारियों के लिए प्रियंका निक के साथ बाहर डिनर डेट पर गईं।- कहा जा रहा है कि प्रियंका निक के साथ अगले महीने तक सगाई कर सकती हैं। फिलहाल जब निक प्रियंका के साथ इंडिया आए थे तो गोवा में वकेशन बिता रहे थे। वहां से लौटने के दौरान दोनों के हाथों की रिंग फिंगर में सेम डिजाइन की अंगूठी दिखी थी। प्रियंका-निक फिर हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट, इस वजह से खुश हो बीच सड़क पर झूम उठीं पीसीप्रियंका चोपडा़ ने भाई के जन्मदिन पर पिता को किया याद, कही जो बात सुन के इमोशनल हो जाएंगे आप

Posted By: Vandana Sharma