राधिका आप्टे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका के जन्मदिन के मौके पर जानें उनके अलावा और किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने लिए विदेशी दूल्हा ढूंढा है और अब कौन-कौन सी अभिनेत्रियां इस कतार में शामिल होने वाली हैं।


कानपुर। राधिका के 32वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'अंधाधुन' में उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में उनके को स्टार आयुष्मान खुराना हैं। इन सबसे परे हट कर अगर राधिका की मैरिड लाइफ की बारें तो उन्होंने एक ब्रिटिश कनटेंप्री म्युजिशियन बेनेडिक्ट टायलर से 2013 में शादी कर ली थी। राधिका बेनेडिक्ट से 2011 में मिली थीं जब वो कनटेंप्री डांस सीख रही थीं। - प्रीती जिंटाप्रीती जिंटा ने भी अपने लिए विदेशी दूल्हा ढूंढ उससे शादी रचाई थी। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती ने अपने अमेरिकन पार्टनर जेने गुड इनफ से फरवरी 2016 में वेडिंग की थी। शादी से पहले इनके अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थीं। - श्रिया सरन


साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी इसी साल अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। श्रिया के पति एंड्रर्यू रशियन है पर दोनों ने मुंबई में ही भारतीय रीती-रिवाजों से शादी की। दोनों 19 मार्च, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। - सेलीना जेटली

एक्ट्रेस सेलीना जेटली काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अपनी मैरिड लाइफ पर फोकस कर रही हैं। मालूम हो कि सेलीना ने एक ऑस्ट्रेलियाई पीटर हैग से 2011 में शादी कर ली थी। दोनों की जान-पहचान एक कॉमन फ्रेंड की वजह से दुबई में बढी़। शादी के एक साल बाद 2012 में दोनों जुड़वा बेबी ब्वॉय के माता-पिता बने।   - किम शर्मामोहब्बतें की क्यूट एक्ट्रेस किम शर्मा याद हैं उन्होंने ने भी विदेशी से शादी कर अपना घर बसा लिया। किम ने केन्या के एक बिजनेसमैन अली पुंजानी से गुपचुप शादी कर ली। दोनों की शादी 2010 में हुई। सुनने में आया है कि दोनों इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं।- सुचित्रा पिलाईएक्ट्रेस सुचित्रा पिलाई ने भी एक विदेशी इंजीनियर दानिश संग 2005 में ब्याह रचाया। दोनों एक-दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा समय हो रहा है और इनके बीच किसी अनबन की कभी कोई खबर नहीं आती। - प्रियंका चोपडा़

बॉलीवुड एक्ट्रेस की विदेशी दूल्हा ढूंढने की लिस्ट में प्रियंका चोपडा़ का नाम भी शामिल होने जा रहा है। प्रियंका ने हाल ही में 18 अगस्त को अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग हिंदू रीती-रिवाजों से सगाई की है और अब जल्द ही दोनों के शादी की डेट सामने आने की उम्मीद है। सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती, देखें तस्वीरेंप्रियंका चोपडा़ ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया विदेशी दूल्हा

Posted By: Vandana Sharma