राजकुमार की तरह इन 10 बाॅलीवुड सेलेब्स के हैं एक से नाम, इसी वजह से हुए इनके साथ ये कांड
कानपुर। 8 अक्टूबर, 1926 को जन्में एक्टर राज कुमार अगर आज हमारे बीच होते तो अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलीब्रेट करते। फिल्म 'नील कमल', 'तिरंगा', 'सौदागर', 'पाकीजा', 'हीर राझां', 'मदर इंडिया' और 'बेताज बादशाह' जैसी फिल्मों की सौगात देने वाले एक्टर राज कुमार आज इस दुनिया में नहीं हैं पर उनकी अदायगी से उनके फैंस उन्हें हमेशा अपने दिलों में जिंदा रखेंगे। मालूम हो कि राज कुमार का नाम इस जमाने के एक्टर राज कुमार राव से मिलता है। कई बार लोग बात करते वक्त कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर किस राज कुमार की बात हो रही है। आइए जानें ऐसे ही जाने माने एक्टर्स के बारे में जिनके नाम दूसरे सेलीब्रिटीज से मिलते हैं और इस वजह से वो कई बार प्रॉबलम में भी फंसे हैं।
बॉलीवुड में अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना के नाम को लेकर भी फैंस के मन में काफी कनफ्यूजन रहती है। मालूम हो कि एक बार अक्षय खन्ना को एक शूटिंग अपडेट की जानकारी एसएमएस की जानी थी पर वो गलती से अक्षय कुमार के पास चली गई। दोनों के नाम एक होने की वजह से कई बार कनफ्यूजन हो ही जाता है।
- इमरान खान और इमरान हाशमीइमरान खान और इमरान हाशमी के नाम भी सेम हैं सिर्फ उनके सरनेम ही अलग हैं। दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। जब हाशमी 'एक थी डायन' की शूटिंग कर रहे थे और खान 'मटरू की बिजली का मन डोला' में व्यस्त थे। तब ऑर्डर किए गए कपडे़ इमरान हाशमी के घर पहुंचने की बजाय इमरान खान के घर डिलीवर हो गए थे।
अली जफर एक पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में दी हैं वहीं अली अब्बास जफर इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं। फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में एक ओर अली जफर एक्टिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर अली अब्बास निर्देशन करते दिखे हैं। शूटिंग सेट पर ऐसा कई बार हुआ है जब कोई अली पुकारता तो दोनों एक साथ पलट कर देखने लगते थे।
- करण ग्रोवर और करण सिंहटीवी कलाकार करण ग्रोवर और करण सिंह का नाम एक जैसा होने की वजह से दोनों को कई बार लोगो किसी एक को पुकारते हैं तो दोनों ही देखने लगते हैं। दोनों के नाम एक ही हैं पर टाइटल का ही अंतर है जिसकी वजह से इन्हें लेकर फैंस को कनफ्यूजन होना स्वभाविक है।