बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर संजीव कुमार की आज पुण्य तिथि है। उनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उनका असली नाम हरीभाई जरीवाला था। फिलहाल संजीव कुमार की पुण्य तिथी पर यहां जानें उनसे सम्बंधित कुछ और खास बातें भी...


कानपुर। बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर संजीव कुमार हमेशा ही अपनी बेहतरीन फिल्मों जैसे 'खिलौना', 'जानी दुश्मन', 'शोले', 'आंधी',  'पति पत्नी और वो' और 'सीता और गीता' में अपने शानदार अभिनय के लिए लोगों को याद रहे हैं। आज उनकी पुण्य तिथि पर चलिए उनसे सम्बंधित कुछ ऐसी बातें भी जानें जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो।ये था असली नामएक्टर संजीव कुमार का असली नाम हरिभाई जरीवाला था। संजीव कुमार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई बी ग्रेड एक्शन फिल्मों में काम किया है। वहीं उन्हें शुरु में कई फिल्मों के स्क्रीन टेस्ट में फेल भी कर दिया गया था।संजीव कुमार के परिवार को मिला था ये श्रॉप!
संजीव कुमार को ये विश्वास था कि उनके परिवार में कोई भी पुरुष 50 साल से ज्यादा नहीं जीता। उन्हें लगता था कि उनके परिवार को ऐसा कोई श्राप मिला है। खुद संजीव कुमार भी 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से चल बसे थे। हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेस संग रहा रिलेशन


संजीव कुमार और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के अफेयर की चर्चा कभी बी टाउन में खूब हुआ करती थी। उसके बाद संजीव का नाम एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के साथ उनका रिलेशनशिप होने की खबरें भी सामने आईं। इसके अलावा भी उनके जीवन में कई महिलाएं आईं पर गौर करने वाली बात ये थी कि वो निधन के वक्त तक कुंवारे ही थे।शत्रुघन सिन्हा संग शेयर करते थे बर्थडेसंजीव कुमार 9 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। इसी दिन एक्टर शत्रुघन सिन्हा का जन्मदिन भी पड़ता है। मालूम हो कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और अपना बर्थडे भी साथ ही सेलिब्रेट करते थे। फिलहाल 1985 में संजीव कुमार ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं शत्रुघन सिन्हा ने भी कुछ समय पहले ही फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ कर राजनीती ज्वाइन कर ली।इस फिल्म से किया था डेब्यूसंजीव कुमार ने साल 1960 में फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था पर उन्हें बतौर लीड एक्टर 1965 में आई फिल्म 'निशान' से पहचान मिली। वहीं 1968 में आई फिल्म 'संघर्ष' में एक्टर दिलीप कुमार के साथ बराबर स्क्रीन शेयर की।इस फिल्म से मिली पहचान

1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव कुमार ने एक मेंटली चैलेंज्ड व्यक्ति का किरदार निभाया था। दिमागी तौर पर असक्षम व्यक्ति के इस किरदार ने संजीव कुमार को इंडस्ट्री में बतौर एक्टर पहचान दिलाई। इसके बाद संजीव का करियर ऊंचाइयां छूने लगा और उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा।इन अवॉर्ड्स से हो चुके सम्मानितसंजीव कुमार को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्म 'दस्तक' और 'कोशिश' में दो नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। मालूम हो कि फिल्म 'कोशिश' में उन्होंने मूक-बधिर व्यक्ति की शानदार भूमिका निभाई थी। मिड डे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 9 फिल्मों में संजीव कुमार ने म्युजिशियन गुलजार  के साथ मिल कर फिल्म बतौर मेकर कम लिरिक्स राइटर काम किया था।निधन के बाद संजीव की 10 फिल्में हुईं रिलीजसंजीव कुमार के निधन के बाद उनकी करीब 10 फिल्में एक बाद एक लगातार रिलीज हुईं। इनमें  1993 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रॉफेसर की पडो़सन' के आधे शूट के बाद संजीव हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ कर चले गए। इसलिए फिल्म के सेकंड हॉफ में उनके रोल को ही खत्म कर दिया गया।
इरफान खान ट्रीटमेंट के दौरान दिवाली पर पहली बार लौट रहे भारत, इस बायोपिक फिल्म में जल्द आ सकते हैं नजरक्या! करोड़ों में है दीपिका की वेडिंग ज्वैलरी और मंगलसूत्र, रणवीर ने पूरी की हल्दी की रस्म

Posted By: Vandana Sharma