कपूर खानदान के मशहूर कलाकार शशि कपूर आज हमारे बीच होते तो अपना 80वां बर्थ डे मना रहे होते। बॉलीवुड में 50 के दशक की सबसे चर्चित जोडी़ में शुमार थे शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर। शशि कपूर के जन्मदिन पर जानें उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी़ कुछ अनसुनी बातें जो शायद आपने पहले कभी न सुनी हों।


विदेशी से शादी करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार शशि कपूर की पत्नी जेनेफर कैंडल ने साथ में कभी काम नहीं किया फिर भी 50 के दशक की ये सबसे मशहूर जोडि़यों में से एक है। जेनेफर एक ब्रिटिश कलाकार थीं। जेनेफर शशि कपूर के साथ पृथ्वी स्टूडियो में एक्टिंग की प्रैक्टिस करती थीं। पृथ्वी स्टूडियो में प्रैक्टिस से पहले जेनेफर अपने पिता की नाटक मंडली में शेक्सपिएराना में काम करती थीं। शशि कपूर ने जेनेफर को देखते ही उनसे शादी करने का मन बना लिया था। जेनेफर से शादी करने के बाद शशि कपूर बॉलीवुड के पहले शख्स बन गए थे जिसने किसी विदेशी से शादी की हो। बता दें की दोनों की शादी महज 20 साल में हुई थी। लोकल ट्रेन ले आई नजदीक
शशि कपूर काफी शर्मीले स्वभाव के थे इसलिए उन्होंने जेनेफर का हाथ पकड़ने में ही बहुत लंबा समय लगा दिया। काफी समय बाद जब हाथ पकडा़ भी वो भी खुद की मर्जी से नहीं बल्कि लोकल ट्रेन की वजह से। दरअसल शशि कपूर और जेनेफर लोकल ट्रेन में एक बार फिल्म देखने जा रहे थे। शशि की कमाई इतनी कम थी की उन्हें जेनेफर के साथ लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ता था। ट्रेन में अचानक से धक्का लगने की वजह से शशि कपूर ने जेनेफर का हाथ अपने हाथों में थाम लिया उसके बाद वो बहुत शर्माए पर किस्मत ने जेनेफर को ही उनके भाग्य में लिखा था तो वो किसी और के कैसे हो सकते थे।  बोनी कपूर पर लगे आरोपों पर श्रीदेवी के जीजा ने तोडी़ चुप्पी , अभी तक चुप रहने की बताई बडी़ वजह

Posted By: Vandana Sharma