बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्‍मिता पाटिल 13 दिसंबर 1986 को महज 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। कम उम्र में मौत हो जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। स्‍मिता अपने समय की मशहूर एक्‍ट्रेस रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनकी 10 फिल्‍में तब रिलीज हुईं जब वह दुनिया में नहीं थीं।


मिर्च मसालास्मिता की मौत के एक साल बाद 1987 में फिल्म 'मिर्च मसाला' रिलीज हुई थी। इसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म में लीड रोल में नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल थीं। फिल्म में स्मिता के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।ठिकाना1987 में मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने एक क्राइम ड्रामा फिल्म 'ठिकाना' बनाई। फिल्म में स्मिता पाटिल, अनिल कपूर और अमृता सिंह लीड रोल में थीं।इंसानियत के दुश्मन1987 में ही एक और फिल्म आई 'इंसानियत के दुश्मन' इसका निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया। फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा स्मिता पाटिल, डिपंल कपाड़िया और अनीता राज भी थीं।अवाम
बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवाम' मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में राजेश खन्ना, राज बब्बर, नाना पाटेकर, अशोक कुमार, स्िमता पाटिल और पूनम ढिल्लन लीड रोल में थीं।हम फरिश्ते नहींजतिन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम फरिश्ते नहीं' भी 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राज बब्बर, स्िमता पाटिल, ओम पुरी और पूनम ढिल्लन मुख्य रोल में थीं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari