ऑनलाइन सोशल मीडिया के दौर में प्राइवेसी लगभग नामुमकिन सा हो गया है। हर तरह की बंदिशों के बावजूद आपके फ्रेंड नेटवर्क से आपकी निजी रुचि या गतिविधियां या फिर आपके लिंग के बारे में किसी के लिए भी जानकारी जुटाना असंभव नहीं है। यानी थोड़ी मशक्‍कत के बाद कोई भी आपके बारे में तमाम निजी पसंद या नापसंद के बारे में जान सकता है। स्‍टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्‍ययन में यह खुलासा हुआ है।


पब्लिक प्रोफाइल से ऑनलाइन शेयर होती हैं जानकारियांबोस्टन (प्रेट्र)। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। इस पर गौर करें तो इससे आपकी चिंता थोड़ी और बढ़ सकती है। रिसर्च के मुताबिक जब भी हम ऑनलाइन होते हैं तो हमारी निजता न चाहते हुए भी पब्लिक हो ही जाती है। किसी भी पब्लिक प्रोफाइल की तमाम निजी जानकारियां कोई भी चाहे तो थोड़े प्रयास और तरीकों से आसानी से हासिल कर सकता है।फ्रेंड नेटवर्क से पता चलती है कई निजी जानकारियां
रिचर्स में शामिल शोधकर्ताओं ने एक डाटा बेस की स्टडी से पता लगाया कि किसी भी यूजर की फ्रेंडलिस्ट पर थोड़ा रिसर्च करने के बाद आपकी उसकी तमाम निजी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इनमें उसका लिंग, जाति और उसका पोलिटिकल व्यू आसानी से जाना जा सकता है। दरअसल कोई भी यूजर अपने विचारों से मिलते-जुलते लोगों को ही अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल करता है। इस तरह आप उसकी निजी पसंद और नापसंद के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। हां इसके लिए आपको थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ सकती है। उदाहरण के लिए यदि कोई यूजर पुरुष होगा तो उसकी फ्रेंड लिस्ट में लड़कियां ज्यादा होंगी। इसेस आप उसके लिंग के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। इसी प्रकार यदि यूजर लड़की हुई तो उसकी फ्रेंडलिस्ट में पुरुष ज्यादा होंगे।नेचर ह्यूमन बिहेवियर जर्नल में छपा है शोधविपरीत लिंक की फ्रेंडलिस्ट देखकर यदि अंदाजा नहीं लग पा रहा हो तो ऐसे में एक स्टेप और रिसर्च करके आप पक्के तौर पर उसके लिंग के बारे में जाकारी कर सकते हैं। जैसे आप उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल फ्रेंड्स की लिस्ट का अध्ययन करके एक निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि यूजर का लिंग क्या होगा। ऐसा रिसर्च में सामने आया है। यह शोध नेचर ह्यूमन बिहेवियर नामक जर्नल में छपा है। इसके मुताबिक तमाम ऐसे तरीके हैं जिससे कोई भी तकनीकी रूप से जानकार या थोड़ा बहुत जानकार व्यक्ति किसी के बारे में निजी जानकारी हासिल कर सकता है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh