बाॅलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने एक्टिंग करियर के लिए फैट से फिट हुई हैं। इनमें हिमेश रेशमिया की आॅनस्क्रीन हीरोइन सोनाली राउत का नाम भी शामिल है जो आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं...


कानपुर। सोनाली राउत को लोग उनकी फिल्म 'द एक्सपोज' के लिए ज्यादा अच्छे से पहचानते हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 दिसंबर, 1990 को हुआ था और वो आज 28 साल की हो गई हैं। सोनाली बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेस की तरह पहले फैटी थीं पर बाद में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए खुद को फिट कर लिया।- सोनाली राउत आखिरी बार सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म 'द एक्सपोज' में उनके साथ रोमांस करते दिखीं थीं। उनकी ये फिल्म 16 मई, साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट 15 करोड़ रुपये था।- सोनाली ने इस फिल्म से हिमेश रेशमिया के अपोजिट बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं इसके अलावा वो एक रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं जिसके होस्ट सलमान खान हैं।
- सोनाली के अलावा कई और ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने अभिनय को बतौर करियर चुना और अपनी बाॅडी को फैट से फिट बनाया। ऐसी एक्ट्रेस में परिणीति चोपडा़ का नाम भी शामिल है। उन्होंने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'लेडीज वर्सेज विक्की बहल' से फिल्मों में डेब्यू किया था।


- वहीं सोनाली और परिणीति चोपड़ा ही नहीं इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं जिसमें सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक्टर भी शामिल हैं। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और सोनम कपूर का नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। रजनीकांत बर्थडे: श्रीदेवी ने निधन से पहले '2.0' एक्टर रजनीकांत को लेकर किए थे ये खुलासे, जान कर चौंक जाएंगेतस्वीरें: सुष्मिता सेन ब्वाॅयफ्रेंड रोहमन संग बिता रहीं प्यार भरे पल, बर्थडे की ये फोटो इनका रिश्ता कर रही कनफर्म

Posted By: Vandana Sharma