पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने आज ही दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। धोनी ने 2004 में पहला वनडे खेला जिसमें वह जीरो रन पर आउट हो गए थे।

नई दिल्ली (एएनआई)। 17 साल पहले आज ही के दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। धोनी ने चटगांव एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण किया लेकिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पहले मैच में जीरो रन पर आउट हो गए थे। धोनी गोल्डन डक का शिकार बने। क्योंकि तपश वैश्य और खालिद मशूद ने उन्हें पहली गेंद पर रन आउट किया, यह इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की पहली गेंद थी।

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से ली विदाई
हालाँकि, धोनी आधुनिक समय के सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे महान फिनिशर बन गए और उन्हें सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक माना जाता था। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान ने दिसंबर 2014 में पहले ही सबसे लंबे प्रारूप से विदाई ले ली थी।

तीन ICC ट्राॅफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। यह उनके नेतृत्व में था कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आयोजित टूर्नामेंट के अपने पहले संस्करण में ICC विश्व T20 में भारत को जीत दिलाने के बाद 2011 में ICC क्रिकेट विश्व कप जीता। भारत ने 2013 में इंग्लैंड में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ, धोनी पहले और अभी भी एकमात्र कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीनों ICC ट्राफियां जीती हैं।

टेस्ट टीम को बनाया नंबर वन
धोनी की कप्तानी में भारत 2009 में नंबर 1 टेस्ट टीम बना और टीम 600 से अधिक दिनों तक टाॅप पर रही। उन्होंने भारत को 21 घरेलू टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है, जो किसी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। ICC के अनुसार, धोनी ने 2006 से 2010 तक ICC मेन्स ODI प्लेयर रैंकिंग में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में 656 दिन बिताए और 2008 और 2009 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर थे।

आईपीएल में भी किया कमाल
वह 2006, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर और 2009, 2010, 2012 और 2013 में आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में थे। पिछले महीने, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ने कहा कि उन्हें चेन्नई के मैदान पर अपना आखिरी टी 20 मैच खेलने की उम्मीद है। सीएसके ने धोनी के नेतृत्व में चार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीते हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari