क्रिकेट में आए दिन रिकाॅर्ड बनते और टूटते हैं। ऐसा ही एक रिकाॅर्ड आज से तीन साल पहले बना था। जब टीम इंडिया को हराकर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।

नई दिल्ली (एएनआई)। 8 जून 2017 को चैंपियंस ट्राॅफी में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया मैच कोई नहीं भूल सकता है। उस ऐतिहासिक मुकाबले को पूरे हुए आज तीन साल हो गए। वैसे तो यह मैच श्रीलंका के नाम रहा था मगर भारत की हार ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को एक इतिहास रचने का मौका दे दिया था। इस मैच में भारत द्वारा दिए 322 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इसी के साथ श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा चेज पूरा किया।

धवन ने जड़ा तूफानी शतक

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। हालांकि विरोधी टीम के इस फैसले को गलत साबित किया भारतीय ओपनर्स ने। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े। 25 वें ओवर में रोहित (78) को वापस पवेलियन भेज दिया गया और अगले ही ओवर में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका दिया गया क्योंकि कप्तान विराट कोहली डक के लिए आउट हो गए। धवन ने हालांकि मोर्चा संभाला और गब्बर ने 128 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली।

भारत ने दिया 322 रन का लक्ष्य

अंतिम ओवरों में, एमएस धोनी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। इसके परिणामस्वरूप, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। धोनी 63 रन पर आउट हुए, जबकि केदार जाधव 25 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा ने दो विकेट लिए। श्रीलंका के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था क्योंकि उस वक्त उनके बल्लेबाज फाॅर्म में नहीं थे।

#OnThisDay in 2017, Sri Lanka pulled off their second-highest successful ODI run chase against India in the ICC Champions Trophy 👏
Danushka Gunathilaka, Kusal Mendis and Angelo Mathews scored fifties, as 🇱🇰 chased 322 with seven wickets to spare 🤯 pic.twitter.com/xjGDFWLODR

— ICC (@ICC) June 8, 2020श्रीलंका को मिली अच्छी शुरुआत

322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। पांचवें ओवर में निरोशन डिकवेला (7) के रूप में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें पवेलियन वापस भेजा। हालांकि, वहां से दनुष्का गुणाथिलाका (76) और कुसल मेंडिस (89) का साथ मिला और उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाया। इस जोड़ी ने 159 रन बनाए, मगर दोनों बल्लेबाज शतक लगाने से पहले रन आउट हो गया। भारत को लगा उसकी मैच में वापसी हो गई मगर श्रीलंकाई हारने वाले नहीं थे।

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा चेज पूरा किया

अंत में, एंजेलो मैथ्यूज और एसेला गुणारत्ने ने श्रीलंका को आठ गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दिलाई। मैथ्यूज और गुणारत्ने क्रमश: 52 और 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वनडे इतिहास में श्रीलंका का यह दूसरा सबसे बड़ा चेज था। इससे पहले साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने सफलतापूर्वक 324 का लक्ष्य हासिल किया था। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari