बाॅलीवुड के वो रोमांटिक हीरो जिनकी रियल लाइफ भी रील लाइफ की तरह ही ट्रैजडी में तब्दील हो गई उन विनोद मेहरा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर के जन्मदिवस के मौके पर चलिए जानते हैं इनकी जिंदगी में ऐसा क्या-क्या घटा कि उनकी जिंदगी किसी ट्रैजडी से कम नहीं थी।


कानपुर। 70 के दशक के पाॅपुलर हीरो विनोद मेहरा का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 13 फरवरी, 1945 को कमला मेहरा के घर हुआ था। विनोद में बचपन से ही एक्टर बनने की चाह थी। उन्होंने फिल्मों में अपना पहला कदम बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रखा था। किशोर कुमार की फिल्म 'रागिनी' में विनोद ने एक्टर के बचपन का किरदार निभाया था। 1958 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट साबित हुई थी।इस फिल्म से किया था डेब्यू


वैसे तो विनोद मेहरा ने बचपन में ही फिल्मों में अपनी एंट्री दर्ज करा ली थी पर जब वो बड़े हुए तो बतौर हीरो उन्हें इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू का इंतजार था। 26 साल की उम्र में फन्होंने फिल्म 'एक थी रीता' में अभिनय किया था। 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट तनूजा ने रोल किया था। ये फिल्म रिलीज के बाद बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए जैसे 'अमर प्रेम' और 'अनुराग'।चाॅकलेट ब्वाॅय की इमेज थी

विनोद मेहरा की बाॅलीवुड में चाॅकलेट ब्वाॅय वाली इमेज थी। उनके पीछे लड़कियां दीवानी रहती थीं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ कान्ट्रोवर्सी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ने लगी थी। विनोद मेहरा की फैन फाॅलोइंग लड़कियों के बीच काफी ज्यादा थी फिर भी वो हमेशा सच्चे प्यार की खोज में ही रहे। सच्चे प्यार की खोज में एक्टर ने तीन शादियां कर डालीं।तीन बार की है शादीविनोद मेहरा पूरी जिंदगी सच्चे प्यार की खोज में लगे रहे। इसके चलते उन्होंने तीन बार शादी की पर वो सफल नहीं रहीं। विनोद की पहली शादी मीना बरोचा से हुई थी। दोनों जल्द ही एक-दूसरे से अलग हो गए और फिर विनोद ने एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से शादी की। बताया जाता है कि बिंदिया के लिए ही वो मीना से अलग हुए थे। हालांकि बाद में बिंदिया ने अपने दूसरे लवर के लिए विनोद को छोड़ दिया था।रेखा संग भी जुड़ा है नाम

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी दूसरी शादी आज तक टूटी तो नहीं पर बिंदिया के चले जाने की वजह से वो बहुत अकेलापन महसूस करते थे। इस दौरान उन्हें हार्ट संबंधी बीमारियां घेरने लगीं। वहीं उनके एक्टिंग करियर का ग्राफ भी नीचे गिरने लगा। बाद में उनका नाम रेखा के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि उनकी तीसरी शादी एक बिजनेसमैन की बेटी किरण से हुई थी।45 साल की उम्र में चल बसेकिरण के पिता केन्या के एक बिजनेसमैन थे। किरण के साथ विनोद के दो बच्चे रोहन और सोनिया हुए। अब विनोद को उनका परिवार मिल गया था पर जल्द ही वो हार्ट अटैक की वजह से चल बसे। उन्होंने 30 अक्टूब, 1990 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मालूम हो जब विनोद का निधन हुआ वो सिर्फ 45 साल के थे।बेटा-बेटी हैं फिल्म स्टारविनोद महेरा की बेटी और बेटा अब बडे़ हो गए हैं और दोनों बाॅलीवुड फिल्मों में अपना हाथ आजमा रहे हैं। बेटी सोनिया फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में आखिरी बार नजर आई थी। वहीं विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने 2018 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।अमरीश पुरी की 14वीं पुण्य तिथि पर बेटे वर्धान ने उनसे किया ये वादा, बताया कैसा था उनसे रिश्तासंजीव कुमार पुण्य तिथि : परिवार को मिला था ये श्रॉप, निधन के बाद रिलीज हुईं उनकी ये 10 फिल्में खास

Posted By: Vandana Sharma