राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

RANCHI : राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा पिछले 5 वर्षों से तिरंगा शोभायात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 70वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। तिरंगा शोभा यात्रा को धूमधाम से निकालने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं। शनिवार की सुबह 11.00 बजे रातू रोड स्थित पिस्का मोड़ से तिरंगा शोभायात्रा फिरायालाल चौक तक जाएगी।

#RepublicDay रांची में गणतंत्र दिवस पर तीन हजार लोगों के हाथों में होगा 1.3 किमी लंबा तिरंगा। रिपोर्ट @nadeemjagran and Pintu Dubey #RepublicDay2019 pic.twitter.com/eJTAdXhACc

— inextlive (@inextlive) 25 January 2019


तीन मीटर रखी गई है तिरंगे की चौड़ाई
युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि इस बार तिरंगा झंडा की लंबाई करीब सवा किलो मीटर और चौड़ाई 3 मीटर तक रखी गई है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं का आह्वान करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

 

Posted By: Satyendra Kumar Singh