उत्तर प्रदेश में अपने फेसबुक पेज पर देवताओं का अपमान करने वाली पोस्ट करने वाले एक शख्स के पिलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को संज्ञान में लिया था।

बलिया (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स को अपने फेसबुक पेज पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दस दिन पहले की थी पोस्ट

सूचना के अनुसार अरेस्ट किए गए व्यक्ति ने लगभग 10 दिन पहले ये अपमानजनक टिप्पणी की थी और इस संबंध में एक राकेश सिंह नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ, उभव पुलिस स्टेशन, योगेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायत मिलने के बाद ये गिरफ्तारी की है। अरेस्ट हुआ व्यक्ति बलिया के कुंडेल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

पहले भी हुआ है ऐसा

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनायें हुई हैं। 2015 में भी पुलिस ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस विभाग के फेसबुक पेज पर इस मामले की जानकारी दी गई थी। उस समय ये व्यक्ति गौतम बुद्ध नगर से पकड़ा गया था

Posted By: Molly Seth