मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला

ALLAHABAD: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में हिन्दी प्रकोष्ठ के अन्तर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा त्रैमासिक हिन्दी कार्यशालाओं के क्रम में तकनीकी ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन में हिन्दी का योगदान एवं संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी, मुख्य वक्ता डॉ। राजेश गर्ग विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग ईसीसी एवं डॉ। सरोज सिंह विभागाध्यक्ष सीएमपी कालेज द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

हिंदी का प्रयोग बढ़ाना ही उद्देश्य

निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों में हिन्दी भाषा के प्रयोग के प्रति अनुराग बढ़े तथा तकनीकी ज्ञान के विकास में हिन्दी भाषा के प्रयोग की सम्भावनाएं तलाशना कार्यशाला का उद्देश्य है। डॉ। सरोज सिंह ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन में हिन्दी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ। राजेश गर्ग ने कहा राजभाषा हिन्दी के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है। मंच का संचालन प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया।

Posted By: Inextlive