असम की राजधानी में भूस्खलन से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।असम में भारी बारिश से इन दिनों बाढ़ के साथ भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं।


गुवाहाटी (पीटीआई)। पूर्वोत्तर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। असम में  लगातार बारिश के बाद से बाढ़ के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसके अलावा कई इलाकों में भूस्खलन भी हो रहा है। बुधवार को असम के गोरचुक क्षेत्र में हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों का कहना है कि नारायण शाह के घर के करीब की पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी गिरने से वह दब गया। इससे उसकी माैत हो गई। वहीं दो अन्य लोग उसी क्षेत्र में भूस्खलन की मिट्टी में दबकर घायल हो गए हैं। असम में निकला 14 फीट लंबा किंग कोबरा, तस्वीरें देखकर हाथ-पैर पड़ जाएंगे ठंडेलोगों को घर खाली करने की दी थी चेतावनी
एएसडीएमए ने मानसून से पहले आसपास के पहाड़ी इलाकों में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी और नोटिस जारी की थी क्योंकि ये इलाके भूस्खलन की आशंका वाले हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमने अप्रैल से शहर के भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया है। गोरचुक में भी लोगों को अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने हमारी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। वहीं मेघालय सरकार ने भी भूस्खलन और फ्लैश फ्लड को लेकर भी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के कई जिले भी प्रभावित हैं।

Posted By: Shweta Mishra