- 10.2 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

आगरा: धुंध के साथ सुबह हुई, रविवार को दिन में धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह कोहरा छा सकता है। दिन में धूप निकलेगी।

रात को चली शीतलहर

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई लेकिन सर्द हवा चलती रही। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली, अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद तक पहुंचने से शाम से गलन भरी सर्दी पड़ने लगी। रात को शीतलहर चली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री रहा।

20 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ दिसंबर को सुबह कोहरा छाने के बाद धूप दोपहर में धूप निकलेगी। 11 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। 12 और 13 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। 14 दिसंबर को बादल छट जाएंगे। इससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक रहेगा।

Posted By: Inextlive