हमारी आस्‍थायें कई बार हमें ताकत देती हैं पर अगर वो अंधविश्‍वास बन जायें तो काफी खतरनाक भी हो जाती हैं। इसी का एक रूप हाल ही में मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में दिखाई दिया जब आस्‍था से जुड़े डर ने एक की जान लेली और चार लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में एक छोटी सी बच्‍ची भी है।

सांप के चलते हुआ सड़क हादसा
इसी रविवार की सुबह मध्यप्रदेश में मंदसौर के पास दुधाखेड़ी माता मंदिर के दर्शन करने के लिए अशोक प्रजापति नाम का एक व्यक्ति अपनी बच्ची और दोस्त के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था। अचानक उसे एक सांप दिखा और इससे पहले कि वो बाइक रोक पाता वो सांप पर चढ़ गयी। सांप की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और सांप की हत्या के पाप के भय ने अशोक को इतना डरा दिया कि उसका संतुलन ही बिगड़ गया जिससे एक भयानक एक्सीडेंट हो गया।
एक मौत और चार घायल
गाड़ी का संतुलन गड़बड़ाने के कारण अशोक की बाइक सामने से आती एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से टकरा गयी और इसकी वजह से अशोक की मौत हो गयी। उसका दोस्त और बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो और लोगों को भी काफी चोटें आयीं। दुर्घटना स्थल के पास स्थ्सित गांव के लोगों ने हादसे को देखा तो पुलिस को खबर की और घायलों को गरोठ सिविल अस्पताल पहुंचाया।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth