छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : मंगलवार से प्लांटेशन को लेकर महाव्यापी अभियान चलाया जाएगा। दो जुलाई तक चलने वाले इस महाव्यापी अभियान के तहत स्वर्णरेखा नदी के तटबंध पर करीब 17 किमी क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेज, विभिन्न सामाजिक संगठन, औद्योगिक संगठन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को जोड़ने की पहल की गई है।

बड़ाबांकी में मुख्य कार्यक्रम

जिलास्तरीय कार्यक्रम बड़ाबांकी मौजा स्थित नदी तटबंध पर दो जुलाई को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में 9000 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से अर्जुन एवं अन्य पौधे शामिल हैं। इस दौरान जमशेदपुर वन प्रमंडल की लगभग 1,02,000 पौधे लगाने की योजना है। बड़ाबांकी मौजा से पूर्टोलिया, नुआबासा एवं चाकुलिया प्रखंड तक नदी तटबंध पर पौधरोपण किया जाएगा।

सक्रिय भागीदारी निभाएं

पौधरोपण के महाव्यापी अभियान को लेकर उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने आस-पास के अन्य लोगों को भी पौधरोपण के विषय में बताएं। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हों। उपायुक्त ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में पौधरोपण किया जाए। सामूहिक रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं एवं समाज द्वारा जो भी पौधे अभियान के तहत रोपे जाएं उसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

एनवायमेंटल फ्रेंडली लगेंगे पौधे

उपायुक्त ने कहा कि तालाब के किनारों चारों ओर और खेत के मेड़ों पर पौधरोपण करें। कृषि विभाग, पथ निर्माण विभाग को भी सक्रिय रूप से अभियान में शामिल होने का उपायुक्त ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 30 दिनों की रणनीति तैयार करके सरकार की योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। आम लोगों को भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ऐसे पौधे लगाएं जो कि पर्यावरण और भूमि संरक्षण की दृष्टि से अनुकूल हो।

लागत का 50 परसेंट देगी सरकार

मुख्यमंत्री जन वन योजना के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि जितने भी रैयत हैं, वे अपनी जमीन पर पेड़ लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत लागत का 50 प्रतिशत भाग सरकार द्वारा सीधे आवेदक के खाते में हस्तांतरित किया जाएगा। रैयत खाली जमीन पर पौधरोपण के लिए वन विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग की जिले में चार नर्सरी हैं, जहां पर प्रति पौधे पांच रुपये के सरकारी दर

Posted By: Inextlive