RANCHI: शहर के ढाई लाख घरों में एक महीने के अंदर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना सवालों के घेरे में है। जबकि रांची नगर निगम ने फरमान जारी किया है कि शहर के लोगों को फ्क् मई तक अपने-अपने घरों और बिल्डिंगों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना है। फ्क् मई के बाद जिन घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा होगा, उनसे डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। इस फरमान से लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं नगर निगम के पास भी इसको लेकर कोई योजना नहीं है। नगर निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर तीन मॉडल भी सुझाए हैं कि इसको कैसे लगवाना है। रांची नगर निगम ने खुद माना है कि ढाई लाख घरों में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम नहीं है। ऐसे में ऐसी कौन कंपनी है, जो इतने कम समय में यह सारा काम कर देगी। ये घरसेल्फ असेसमेंट के बाद होल्डिंग टैक्स के लिए चिन्हित किया है। इसमें छोटे घरों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें तक शामिल हैं।

कई अपार्टमेंट में जगह नहीं

रांची शहर में बड़ी संख्या में ऐसे अपार्टमेंट और इमारतें हैं, जिन्हें बनाते समय बिल्डर्स ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जगह ही नहीं छोड़ी है। इन अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी फ्लैट खरीदते समय इस पर ध्यान नहीं दिए। बिल्डर्स तो फ्लैट बेचकर चले गए। फंस गए अपार्टमेंट में रहने वाले। उनके पास इसकी जगह नहीं है कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगवाएं।

देर से जागा नगर निगम

रांची नगर निगम से पहले रांची शहर में बनने वाली इमारतों का नक्शा पास करने वाला आरआरडीए और उसके बाद रांची नगर निगम ने बिना वाटर हार्वेस्टिंग की जांच किए इमारतों का नक्शा पास कर दिया। बहुत बाद में चलकर इसने यह नियम बनाया कि वाटर हार्वेस्टिंग के बिना नक्शा नहीं पास होगा। लेकिन नक्शों के बाद बनने वाली इमारतों की जांच भी नहीं की गई। ऐसे में जब रांची शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा और ग्राउंड वाटर लेवल नीचे गया, तो रांची नगर निगम को वाटर हार्वेस्टिंग की याद आई है।

सेल्फ असेसमेंट भी फंसा

वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य होना चाहिए। इसपर किसी का विरोध नहीं है। लेकिन रांची नगर निगम ने समय दिया है उसके बाद लोगां को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतने कम समय में वाटर हार्वेस्टिंग लगेगा कैसे। बिना होल्डिंग टैक्स को लेकर सेल्फ असेसमेंट भी फंसता हुआ दिख रहा है। लेकिन रांची नगर निगम के अधिकारियों ने दो टूक फरमान सुना दिया है कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना ही होगा।

वर्जन

रांची नगर निगम एक महीने का जो समय दिया है, उसमें लोग अपने भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लें। इसके बाद बिना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वालों के खिलाफ पेनाल्टी लगेगी। इस पर फैसला हो चुका है।

-प्रशांत कुमार, नगर आयुक्त रांची नगर निगम

Posted By: Inextlive