महाराष्ट्र के मुंबई में अनियंत्रित क्रेन मेट्रो पिलर से टकरा गई है। इस दाैरान पिछले टायर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई (एएनआई)। मुंबई में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के करीब अंधेरी गुंदावली बस स्टॉप पर एक तेज रफ्तार क्रेन अनियंत्रित होकर मेट्रो के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर थी कि क्रेन दो हिस्सों में बंट गई है। ऐसे में बस स्टॉप पर खड़ी एक महिला क्रेन के पिछले पहिए के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में माैजूद दो और लोग भी घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai: One dead & two injured as a crane lost control & collided with Metro pillar at Andheri Gundavali bus stop near Western Express Highway
A woman standing at the bus stop got trapped under the rear wheels of crane & died on the spot while 2 others were rushed to hospital pic.twitter.com/ZDZamfkReb

— ANI (@ANI) October 31, 2020


उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला को काफी मशक्कत के बाद क्रेन के ​पहिए से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्रेन को जोगेश्वरी से बांद्रा लाया जा रहा था। क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मुंबई मेट्रो लाइन-7 का निर्माण हो रहा है।

Posted By: Shweta Mishra