भला कौन लखपति नहीं बनना चाहता लेकिन उसके लिए तो चाहिए रात-दिन की मेहनत। इसके बावजूद आज बढ़ते खर्चों के दौर में भला इतना आसान कहां है लखपति बनना। आप भी यही सोचते हैं न। वहीं अगर हम आपसे कहें कि ऐसा बनने के लिए आपको इतनी ज्‍यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी तो चौंक तो जरूर जाएंगे आप। जी हां ये सच है। आप मानें या न मानें लेकिन सिर्फ एक रुपया आपको लखपति बना सकता है। आइए जानें कैसे...।


आपको करना होगा ये आपके पास अगर एक रुपये का कोई ऐसा सिक्का जो विन्टेज है, तो ये आपको चुटकियों में लखपति बना सकता है। दरअसल ऐसे किसी भी सिक्के की कीमत 3 लाख रुपये तक की हो सकती है। आंध्र प्रदेश के एक व्यापारी के पास ऐसे ही सिक्कों का कलेक्शन है। इन सिक्कों को हाल ही में उन्होंने 3 लाख रुपये में बेचा है। अब आप सोचिए कि क्या आपके पास भी कोई ऐसा सिक्का है। अगर है तो, आप भी उसको ऑनलाइन पोर्टल पर बेचकर रातों-रात अमीर बन सकते हैं।ये थी सिक्के की खासियत


अब आप सोच रहे होंगे कि चंद्रशेखर ने जिस सिक्के को 3 लाख रुपये में बेचा, आखिर उसकी खासियत क्या थी। उस सिक्के की खासियत थी कि उसे 1973 में मुंबई मिंट में ढाला गया था। अब आपको बता दें कि आखिर ये मुंबई मिंट है क्या। मुंबई मिंट भारत की सबसे पुरानी मिंट है। इस मिंट का निर्माण अंग्रेजों ने करवाया था। ये उस समय की बात है जब मुंबई को आर्थिक नजरिए से सबसे अच्छा शहर माना जाता था। यहां बने सिक्कों की खासियत ये थी कि इनपर डायमंड शेप का एक डॉट होता था। एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि उनके पास अब से करीब 65 साल पुराने सिक्के हैं। ये वो सिक्के हैं, जो वास्तविक रूप में स्मारक या एतिहासिक हैं।ऐसा बताया चंद्रशेखर ने

चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने ऐसा ही एक और रुपये का सिक्का बेचा और उसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई। उनका वह सिक्का 1985 का बना हुआ था। इस सिक्के पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की तस्वीर छपी थी। इस सिक्के को कोलकाता मिंट में बनाया गया था। सिर्फ यही नहीं, इसके अलावा दो आने से लेकर 50 पैसे तक के सिक्के उन्होंने बेचे हैं। ऐसे सिक्कों के लिए उनको 50 हजार से 60 हजार रुपये तक मिले हैं। जानकारी है कि हैदराबाद मिंट को 1903 में हैदराबाद में स्थापित किया गया था। इसको निजाम की निगरानी में शुरू किया गया था। यहां बने सिक्कों की एक अलग खासियत है। आपके पास जो सिक्का है अगर उसपर नीचे की ओर एक टूटे डायमंड का चिह्न बना है तो वो निशानी है उसके हैदराबाद मिन्ट में बने होने की। दरअसल हैदराबाद मिंट में शुरुआत में सिक्कों पर स्टार मार्क का इस्तेमाल किया। बाद में उसको बदलकर उसे डायमंड शेप में बदल दिया गया। हालांकि कुछ सिक्कों पर टूटा डायमंड अभी भी बना हुआ है।Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma