- सात दिन तक होंगे अलग-अलग प्रोग्राम

- 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का है अनुमान

PATNA CITY : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का फ्भ्0वां प्रकाश उत्सव ख्0क्7 में मनाया जाएगा। प्रकाश उत्सव एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसे पहले साल क्9म्7 में फ्00वें प्रकाश उत्सव को पांच दिनों तक मनाया गया था। ऐसे हर साल प्रकाश उत्सव तीन दिनों तक मनाया जाता है। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने बताया कि सात दिनों के प्रकाश उत्सव में हर दिन अलग-अलग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक दिन कवि दरबार, दूसरे दिन धाढ़ी दरबार, तीसरे दिन कथा दरबार, चौथे दिन कीर्तन दरबार और पांचवें दिन संत समागम का प्रोग्राम होगा। इनके अलावा भी कई प्रोग्राम रखे जाएंगे।

देश-विदेश के जुटेंगे संत व विद्वान

फ्भ्0वें प्रकाश उत्सव में एक दिन अलग से संत समागम होगा। इस संत समागम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के संत और विद्वान आएंगे। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह की मानें तो संत समागम में देश-विदेश के करीब एक हजार सिख संत व विद्वान शामिल होंगे। वहीं इस मौके पर करीब क्0 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

विदेशों से आए क्0 हजार श्रद्धालु

फ्ब्8 वें प्रकाश उत्सव में पटना के अतिरिक्त दूसरे शहरों से हजारों सिख श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचे हैं, लेकिन इस बार विदेशों से करीब क्0 हजार सिख श्रद्धालु पटना साहिब आए हैं। इनमें कनाडा, यूके, यूएसई और यूएई से आए श्रद्धालु शामिल हैं।

Posted By: Inextlive