- जलकल विभाग का हाल, 70 वार्ड के अलावा अब 31 नए गांवों की भी जिम्मेदारी

- पिछली बार विभाग ने सात जेई व एक्सईएन की भेजी थी डिमांड, नहीं हुईं नियुक्तियां

GORAKHPUR: नगर निगम में 70 वार्डो के अलावा 31 गांव और जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है तो दूसरी तरफ जलकल विभाग के लिए सिटी का वॉटर मैनेजमेंट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वजह है जेई और एक्सईएन की कमी। वर्तमान में जलकल के पास तीन जेई हैं जबकि इसमें से एक जेई का ट्रांसफर हो चुका है लेकिन संख्या कम होने से उन्हें रिलीव नहीं किया जा सका है। वहीं, विभाग के पास एक भी एक्सईएन नहीं है। इसे लेकर जलकल एमडी ने एक महीने पहले शासन को सात जेई और एक्सईएन की डिमांड भेजी थी लेकिन बावजूद इसके नियुक्तियां नहीं हो सकीं।

दो कर्मचारियों के भरोसे कैसे चलेगा काम

प्रदेश सरकार की हरी झंडी के बाद अब गोरखपुर नगर निगम का विस्तार तेजी से करने के लिए जिम्मेदारों ने कवायद शुरू कर दी है। साथ ही अफसर इसका खाका भी तैयार कर रहे हैं। उधर जलकल विभाग भी गांवों में वटर सप्लाई व्यवस्था करने के लिए अपनी ओर से मसौदा तैयार कर रहा है। लेकिन जलकल के सामने समस्या है कि वर्तमान में उनके पास केवल तीन जेई बचे हैं, जिनमें भी एक का तबादला कुशीनगर के लिए हो चुका है। अब केवल दो जेई बचे हैं जिनके कंधे पर शहर के वॉटर सप्लाई की जिम्मेदारी है। एमडी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि विस्तार में सिटी के आसपास 31 नए गांव और जोड़े जा रहे हैं। नगर निगम के जलकल विभाग के ऊपर इन गांवों की वॉटर सप्लाई मैनेजमेंट का भी जिम्मा है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों की कमी को लेकर काफी परेशान हैं।

जलकल में जेई - दो

अंडर ट्रांसफर जेई- 1

एक्सईएन - 0

जेई और एक्सईएन की भेजी गई डिमांड - 7

वर्जन

वर्तमान में तीन जेई हैं। एक का ट्रांसफर हो चुका है लेकिन काम को देखते हुए रिलीव नहीं किया गया है। सात की डिमांड भेजी गई। उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों की कमी दूर कर ली जाएगी।

- एसपी श्रीवास्तव, एमडी, जलकल

Posted By: Inextlive