आगरा। आगरा कैंट पर स्वचलित सीढि़यां और लिफ्ट को आम पैसेंजर्स के लिए लोकार्पण कर दिया गया। शनिवार को आगरा के सांसद डॉ। रामशंकर कठेरिया ने 4 और 5 पर स्वचलित सीढि़यां और प्लेटफॉर्म नं 2 और 3 पर लिफ्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद डॉ। कठेरिया ने कहा कि रेलवे एक के बाद एक सुविधाएं पैसेंजर्स के लिए शुरू कर रहा है। इन दोनों सेवाओं के शुरु होने से बीमार, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला पैसेंजर्स लाभान्वित हो सकेंगे।

आगरा कैंट: अब तक

- आगरा कैंट पर 4 अक्टूबर 2010 को पर्यटन सुविधा केन्द्र की शुरुआत की गई।

- 3 जुलाई 2014 को नई दिल्ली-आगरा के बीच सेमी हाईस्पीड का प्रथम ट्रायल किया गया।

- 25 दिसम्बर 2014 को आगरा कैंट पर वाई-फाई की सुविधा शुरु हुई।

- 6 जून 2015 को आगरा कैंट पर बैटरी चलित वाहन का शुभारंभ किया गया।

- 8 जून 2015 को आगरा फोर्ट स्टेशन पर 6.1 मी। चौड़े फुट ओवर ब्रिज शुरु किया गया।

- 28 अक्टूबर 2015 को आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्वचलित सीढि़यां शुरू की गई।

- 5 अप्रैल 2016 को पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान शुरू की गई। इसी दिन एक्जीक्यूटिव लाउंज शुरु किया गया।

- 27 मई 2016 को आगरा कैंट पर इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम और वाटर सिस्टम शुरू किया गया। इसी दिन प्लेटफॉर्म नं दो पर स्वचालित सीढि़यां शुरू की गई।

ये रहे मौजूद

उद्घाटन के दौरान डीआरएम रंजन यादव, एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाणिज्य आशुतोष सिंह, सहायक मंडल वाणिज्य डॉ। संचित त्यागी, विधायक जीएस धर्मेश, संजीव श्रीवास्तव, एचएस राणा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive