200 से 250 घरों में सामानों की होम डिलेवरी हो रही है

15 किलोमीटर के रेडियस में डिलेवरी अगले 24 घंटे के अंदर होगी। विशाल मेगा मार्ट, बिग बाजार और स्पेंशर ने होम डिलेवरी की शुरुआत की

व्हाट्सएप नंबर के जरिए मंगाया जा रहा है लोगों से ऑर्डर

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन के साथ ही अन्य जरूरी सामान मिलता रहे इसलिए सिटी में किराना व जनरल स्टोर की ज्यादातर दुकानें खुल रही हैं। इसके बाद भी जो लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं, उनके लिए उनके लिए सिटी के मेगा स्टोर होम डिलेवरी की सुविधा दे रहे हैं। विशाल मेगा मार्ट, बिग बाजार और स्पेंसर से पर-डे करीब 200 से 250 घरों में सामानों की होम डिलेवरी हो रही है। आर्डर ज्यादा आने पर एक दिन में सभी आर्डर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। होम डिलेवरी की क्या है व्यवस्था। किए गए हैं क्या इंतजाम, यह जानने के लिए रविवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने रियलिटी चेक किया।

विशाल मेगा मार्ट

स्टोर का मेन गेट तो बंद दिखा। लेकिन साइड गेट ओपेन था, जहां से होम डिलेवरी के लिए सामान निकाला जा रहा था

रिपोर्टर: मुझे अंदर जाने दें, घर के लिए सामान लेना है।

स्टाफ: आप अंदर नहीं जा सकते हैं।

रिपोर्टर: तो क्या सामान नहीं मिलेगा?

स्टाफ: अंदर नहीं जा सकते, लेकिन सामान ले सकते हैं। इसके लिए ये कागज लीजिए और जो सामान चाहिए, उसे लिख दीजिये। सामान बाहर आएगा फिर आपको पेमेंट करना होगा।

रिपोर्टर: क्या सामान घर नहीं पहुंच सकता है?

स्टॉफ: बिल्कुल पहुंच जाएगा। होम डिलिवरी की ही सुविधा दी जा रही है। आप यहां आ गए हैं, इसलिए आपको बाहर सामान पकड़ा दिया जाएगा।

रिपोर्टर: कितने तक के सामान की होगी होम डिलिवरी?

स्टाफ: मिनिमम 1500 रुपए और मैक्सिमम 10,000 रुपए तक के सामान की डिलेवरी की सुविधा अवेलेबल है।

रिपोर्टर- पर-डे आ रहे हैं कितने आर्डर और कितने की हो रही सप्लाई?

स्टाफ: पर-डे 60 से 70 ऑर्डर आ रहे हैं, जिसकी सप्लाई की जा रही है।

बिग बाजा

विशाल मेगा मार्ट से निकल कर रिपोर्टर अटलांटिस मॉल में स्थित बिग बाजार पहुंचा। जहां मेन गेट बंद था, लेकिन एग्जिट गेट खुला हुआ था।

रिपोर्टर: मुझे घर के लिए सामान लेना है, प्लीज अंदर जाने दें।

स्टाफ: आप नहीं जा सकते हैं। ऑर्डर करें, सामान घर पहुंच जाएगा।

रिपोर्टर: होम डिलिवरी तो ठीक है, अब यहां आ गया हूं तो मैं लिस्ट देता हूं, सामान दे दें।

स्टाफ: हैंड टु हैंड सामान नहीं मिलेगा। होम डिलिवरी ही अवेलेबल है। आप वॉट्सएप नंबर 7007629018 नोट कर लें। इसी नंबर पर सामान की लिस्ट दें, एड्रेस भी लिख दें। कल सामान पहुंच जाएगा।

रिपोर्टर: नियम और शर्त क्या है?

स्टाफ: बस केवल इतना कि आप मिनिमम 1500 रुपये और मैक्सिमम 10,000 रुपए तक के सामान का आर्डर कर सकते हैं।

होम डिलेवरी के लिए क्या है व्यवस्था

10 स्टाफ की टीम बिग बाजार ने होम डिलिवरी के लिए लगाई है

सुबह 10 से रात 10 बजे तक होम डिलेवरी की जा रही है

100 से 150 आर्डर पर-डे आ रहे हैं बिग बाजार में

60 से 70 आर्डर की ही एक दिन में हो पा रही है डिलिवरी

बिग बाजार से एफएमसीजी प्रोडक्ट की केवल होम डिलेवरी ही अवलेबल है। वॉट्सअप नंबर जारी किया गया है। इस पर लोग एड्रेस के साथ ही लिस्ट व्हाट्सएप कर सकते हैं। 24 घंटे के अंदर होम डिलेवरी कर दी जायेगी।

-आरिफ अली

हेड मैनेजर

बिग बाजार, प्रयागराज

होम डिलेवरी के लिए पांच लोगों की टीम लगाई गई है। डिलिवरी मैन का पास बन गया है, इसलिए अब दिक्कत नहीं हो रही है। काउंटर सेल पूरी तरह से बंद है। इक्का-दुक्का लोग आ जा रहे हैं तो मदद कर दी जा रही है।

-पप्पू यादव

मैनेजर, एफएमसीजी

विशाल मेगा मार्ट

Posted By: Inextlive