मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के महिला एडवाइजरी सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला

ALLHABAD: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के महिला एडवाइजरी सेल द्वारा 'जेन्डर सेंसिटीविटी ऐट वर्क प्लेस' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी, मुख्य अतिथि अमिताभ डीआरएम इलाहाबाद, डॉ। अंजू गुप्ता, महिला एडवाइजरी सेल की चेयरमैन प्रो। गीतिका, प्रो। विजया भदौरिया एवं महिला एडवाइजरी सेल की समन्वयक प्रो। रिचा नेगी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

नारी शब्द नहीं सम्मान है

मुख्य अतिथि डीआरएम अमिताभ ने कहा कि नारी कोई सामान्य शब्द नहीं बल्कि एक ऐसा सम्मान है जिसे देवत्व प्राप्त है। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को शिक्षा के साथ संस्कारों का ध्यान रखकर आधुनिकता एवं तकनीकी को आत्मसात करने की जरूरत है। महिला एडवाइजरी सेल की चेयरमैन प्रो। गीतिका ने कहा कि संस्कार निर्माण में भी कानून को अग्रणी भूमिका निभाने की जरूरत है।

प्रतिभागियों को किया सम्मानित

डॉ। अन्जू गुप्ता निदेशक एनसीडब्लूईबी नई दिल्ली ने कहा कि महिलाओं को राजनैतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद इत्यादि क्षेत्रों में भी समान अधिकार मिलना चाहिए। प्रो। राजीव त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Posted By: Inextlive