RANCHI: ट्रैफिक में नए रूल आने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लेकिन जिस तरह से लोगों में लाइसेंस बनवाने की होड़ लगी है। उस अनुसार डिपार्टमेंट में अवेयरनेस नहीं आया है। आज भी लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रांची डीटीओ में अब ड्राइविंग लाइसेंस टेढ़ी खीर बना हुआ है। महीनों ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। जानकारी के अभाव में लोगों को एक ही काम के लिए कई बार दौड़ना पड़ता है। वहीं जिले से बाहर के कैंडिडेट के आवेदन रांची डीटीओ में स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। आवेदकों को अपने स्थायी जिले में ही आवेदन करने को कह कर लौटा दिया जा रहा है। जबकि एक सितंबर को हुए ट्रैफिक नियमों में बदलाव के बाद कोई भी कहीं भी लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकता है। रांची डीटीओ में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा।

स्टाफ मांग रहे लोकल प्रूफ

रांची डीटीओ ऑफिस में दूसरे जिले से आवेदन करने वालों से लोकल आईडी प्रूफ मांगा जा रहा है। आईडी प्रूफ नहीं देने पर आवेदन वापस कर दिया जा रहा है। ऐसे कई केस डीटीओ कार्यालय में देखने को मिल रहा है। जिन्हे पू्रफ के अभाव में वापस लौटाया जा रहा है। आवेदकों से लोकल बैंक पास बुक या दूसरे दस्ताबेजों की मांग की जा रही है। इस संबंध में जब रांची डीटीओ संजीव कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

केस-1

संतोष कुमार सिंह रामगढ़ के रहने वाले है। लेकिन एक साल से रांची में रहकर जॉब कर रहे है। जब इन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के अप्लाई किया उस वक्त संतोष से किसी ने कुछ नहीं बोला। सभी चालान कटा कर पैसा भी जमा कर दिया। लेकिन फोटो खिंचवाने से पहले स्क्रुटनी में उनका आवेदन को रद्द कर दिया गया। संतोष को लोकल से लोकल एवीडेंस की मांग की गई। नहीं देने पर लाइसेंस के लिए एलीजीबल नहीं बताया गया। जबकि संतोष ने रामगढ़ का सारा डाक्यूमेंट लगाया था।

केस-2

बोकारो के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे है। इन्होंने भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। लेकिन इनसे भी लोकल प्रूफ की डिमांड करते हुए आवेदन रद्द कर दिया गया। रौशन ने बताया कि नए नियम की जानकारी मिलने के बाद ही डीएल के अप्लाई के किया था। इससे पहले भी जून 2019 में आवेदन दिया था लेकिन उस वक्त ऐसा कोई नियम नहीं था इसलिए रद्द किया गया। एक सितबंर के बाद देश भर में यह नियम लागू है। उन्होंने कहा कि क्या रांची डीटीओ केंद्र के नियम को नहीं मानती है।

Posted By: Inextlive