ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल बीते शनिवार यानी कि 19 मई को हमेशा के लिए एक हो गए। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में टीवी पर इस शाही शादी को करीब 2.9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।


ब्रिटेन के साथ अमेरिका में भी लोगों ने देखी शादीवाशिंगटन (एएफपी)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल बीते शनिवार यानी कि 19 मई को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि इस शाही शादी को ब्रिटेन के साथ अमेरिका में भी टीवी पर खूब देखा गया। दरअसल, नील्सन रेटिंग ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी को अमेरिका में 29 मिलियन यानी 2.9 करोड़ से अधिक लोगों ने टेलीविजन पर देखा।प्रिंस विलियम की शादी से भी अधिक दर्शक


इस शाही शादी को अमेरिका के अनुमानित 29.2 मिलियन दर्शकों ने देखा और आपको बता दें कि यह संख्या हैरी के भाई प्रिंस विलियम की 2011 में हुई शादी को देखने वाले दर्शकों की संख्या से अधिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस विलियम की शादी को उस समय 22.8 मिलियन लोगों ने देखा था। शानिवार को शादी खत्म होने के बाद प्रिंस हैरी और मेगन को वहां सड़कों पर खड़े करीब एक लाख लोगों ने बधाई दी।  फिलहाल हनीमून पर नहीं जा सकेगी यह जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल मंगलवार को बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स की चैरिटी गार्डन पार्टी में शामिल होने के कारण फिलहाल अपने हनीमून पर नहीं जा सकेंगे। गौरतलब है कि इस शादी के बाद दो रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। पहला रिसेप्शन सेंट जॉर्ज हॉल में होगा, जिसमें करीब 800 मेहमानों को रोकने की क्षमता है और दूसरे का वेन्यू फाइनल नहीं है लेकिन उसमें प्रिंस हैरी के लगभग 200 खास मेहमान शामिल होंगे। शानिवार को शादी बहुत ही धूम धाम से हुई, शादी में कुल 2,640 लोग मौजूद रहे, जिसमें ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक थे। इसके बाद 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से थे। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शामिल थे। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग भी मौजूद थे। इसके अलावा शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त के साथ मेगन की खास दोस्त और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल रहीं।रॉयल वेडिंग: ब्रिटेन की महारानी ने दिए ये उपहार, मार्केल को वेल्श गोल्ड तो हैरी को प्लैटिनम रिंगअमेरिकी स्कूल में फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 10 मरे और 10 घायल

Posted By: Mukul Kumar