ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का अपना एक महत्व है जिसे पूरी दुनिया मानती है। हर साल डिक्शनरी अपना वर्ड ऑफ द ईयर चुनती है। लेकिन इस साल पहली बार ऑक्स‍फोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का वर्ड ऑफ ईयर कोई शब्द नहीं है बल्कि एक डिजिटल पिक्टोग्राफ टीयर ऑफ ज्वॉय फेस इमोजी बना है।

पहली बार एक पिक्टोग्राफ को मिला ये दर्जा
ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'वर्ड ऑफ द ईयर' किसी शब्द को नहीं चुनकर एक डिजिटल पिक्टोग्राफ को चुना है। डिक्शनरी से  जुड़े सूत्रों का कहना है कि 2015 में हंसते-हंसते आंसू निकलने वाले इमोजी को लोग सबसे ज्यादा प्रयोग में लाये है। यह पिक्टोग्राफ किसी इंसान के स्वभाव और मूड को दर्शाने का सबसे बेहतर माध्यम बन कर उभरा है। लिहाजा इसे ये दर्जा मिलना ठीक है। 

और भी शब्द हुए हैं सूची में
ऑक्सफोर्ड डिक्शरनरी के शब्द संकलन में समय समय पर प्रचलन में आये नये नये शब्द जुड़ते रहे हैं उसी क्रम में डिक्शनरी के अध्यक्ष कैस्पर ग्रैथवाल ने स्पष्ट किया है कि इमोजी लोगों के बीच खासा प्रचलित है। इसके साथ ही कुछ और कई शब्दों को इस इस सूची में शामिल करने के लिए इस वर्ष भी छांटा गया है। जिनमें "Brexit", "Lumbersexual" शामिल हैं।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth