- स्टूडेंट्स संग डीडीयूजीयू वीसी व टीचर्स ने भी की पढ़ाई

- पिन ड्राप साइलेंस के बीच 45 मिनट चली क्लास

GORAKHPUR:

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 'पढ़े गोरखपुर' प्रोग्राम आर्गनाइज्ड किया गया। जिसमें सभी फैकल्टी के स्टूडेंट्स ने एक साथ 45 मिनट तक स्वेच्छा से किताबें पढ़ी। प्रोग्राम का प्रारंभ वीसी प्रो। वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ। अश्विनी मिश्रा एवं कोआर्डिनेटर प्रो। अजय कुमार शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह ने कहा कि वर्तमान तकनीकीयुग में बच्चे किताबों से दूर, गैजेट्स पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में उन्हें पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना एक सराहनीय पहल है। प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कालेजेज के छात्रों एवं शिक्षकों की सहभागिता से प्रोग्राम की महत्ता बढ़ी है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ। अश्विनी मिश्रा ने कहा कि भविष्य में इसमें आमजनों को भी जोड़ा जाएगा। कोआर्डिनेटर प्रो। अजय कुमार शुक्ला ने प्रोग्राम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्यपाल महोदया के निर्देशानुसार प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

'पढ़े गोरखपुर' प्रोग्राम में इन शिक्षकों ने भी की पढ़ाई

पढ़े गोरखपुर कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रो। जितेंद्र मिश्रा, प्रो। अवधेश तिवारी, प्रो। एनपी भोक्ता, प्रो। डीएन यादव, प्रो। ओपी पांडेय, प्रो.गोपाल प्रसाद, प्रो। एसके सिंह, प्रो। सुधीर श्रीवास्तव, प्रो। मुकुंद शरण त्रिपाठी, मुख्य नियंता प्रो। प्रदीप कुमार यादव, प्रो। अवनीश राय, प्रो.मनीष मिश्रा, प्रो। उपेन्द्र त्रिपाठी, डॉ। सुधाकर लाल श्रीवास्तव एवं लेखा अधिकारी पीएन सिंह, डॉ। जितेंद्र कुशवाहा, प्रकाश प्रियदर्शी, डॉ। सुमन, डॉ। दुर्गेश पाल, डॉ। रजनीश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहें।

आठ लाख बच्चों ने की एक साथ पढ़ाई

प्रो। अजय कुमार शुक्ला ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि 1 लाख 75 हजार बेसिक और 5 लाख 50 हजार माध्यमिक के स्टूडेंट्स प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

Posted By: Inextlive