- गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट मिसेज नेचुरल ब्यूटी-2019 सीजन टू

LUCKNOW: राजधानी के गोमतीनगर स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल में बुधवार को गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट मिसेज नेचुरल ब्यूटी-2019 सीजन टू का प्रीलिमनेरी राउंड आयोजित किया गया। जहां कई राउंड के बाद 50 पार्टिसिपेंट्स में से खुद को प्रूफ करने के बाद ग्रैंड फिनाले का गोल्डन टिकट पद्मिनी परिहार और खुशबू शॉ को मिला, जो जनवरी में होने वाले ग्रैंड फिनाले में राजधानी को रिप्रेजेंट करेंगी।

चार राउंड में किया प्रूफ

गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट मिसेज नेचुरल ब्यूटी-2019 सीजन टू के तहत दो दिनों तक चले ऑडिशन राउंड को क्लीयर करके 50 पार्टिसिपेंट्स प्रीलिमनेरी राउंड में पहुंचीं। जहां चार राउंड आयोजित किए गए। पहले राउंड में सभी पार्टिसिपेंट्स का अपियरेंस टेस्ट लिया गया। इंट्रो के साथ वॉक और टेलेंट को देखा गया। जहां चांदनी, स्नेहा, नीतू, राखी, आयुषी, प्रियंका, अंबिका आदि ने डांस, सिंगिंग व कविता सुनाकर जूरी को इंप्रेस किया। इस दौरान दैनिक जागरण आईनेक्स्ट लखनऊ के संपादकीय प्रभारी धमेंद्र सिंह, जेबा मलिक, मनाली जायसवाल, श्वेता दीक्षित और वंदना वैशाली मौजूद रहीं। जिसके बाद सेकंड राउंड के लिए 25 पार्टिसिपेंट्स को चुना गया। जिनसे नेचुरल ब्यूटी पाने के दस नेचुरल इंग्रीडियंट्स के बारे में पूछा गया। जिसका सभी ने कॉन्फिडेंस से जवाब दिया।

डिबेट में दिखाया दम

थर्ड राउंड के लिए 10 पार्टिसिपेंट्स का सेलेक्शन किया गया। जिनको 'ब्यूटी या ब्रेन' टॉपिक पर डिबेट करने का कहा गया। डिबेट में सभी ने अपनी-अपनी बातें रखीं। जिसके बाद जूरी के लिए भी यह तय करना मुश्किल हो गया कि इनमें से टॉप 5 में किसे-किसे चुना जाए। काफी बातचीत के बाद स्नेहा, खुशबू, नीतू, पद्मिनी और चांदनी लास्ट राउंड के लिए सेलेक्ट हुई।

कई-कई सवाल

टॉप 5 से टॉप 2 चुनने के लिए जूरी ने सभी से लंबी बातचीत की। जिसके बाद फाइनल फैसला करते हुये जूरी ने एकमत से पद्मिनी परिहार और खुशबू शॉ को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना। जैसे ही इनके नामों की घोषणा हुई, बाकी पार्टिसिपेंट्स भी इन्हें बधाई देने लगे।

करते रहे रिजल्ट का इंतजार

प्रीलिमनेरी राउंड में कई पार्टिसिपेंट्स अपने हसबेंड या परिजनों के साथ आई थीं। इनके साथ आए लोग हर पल यही जानने की कोशिश करते दिखाई दिए कि किसका सेलेक्शन किया गया है। वहीं ये हर पार्टिसिपेंट्स का हौसला बढ़ाते भी दिखाई दिए।

बाक्स

जनवरी में होगा फिनाले

प्रीलिमनेरी राउंड के बाद ग्रैंड फिनाले का आयोजन रमाडा होटल में 4 जनवरी को किया जाएगा। जहां सितारों से सजी जूरी का पैनल उनको जज करेगा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट।

बाक्स

स्पॉन्सर्स

प्रेजेंटिंग पार्टनर - गोदरेज

ड्रिवेन बाय - हुंडई

स्पाइस पार्टनर - गोल्डी मसाले

ज्वैलरी पार्टनर - सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स

सर्पोटेड बाय- भारतीय जीवन बीमा निगम

इवेंट पार्टनर - माइलस्टोन पेजेंट्स

हॉस्पिटैलिटी पार्टनर - रमाडा प्लाजा, बेस्ट वेस्टर्न

मैनेज्ड बाय - आई डायरेक्ट

जूरी कोट

सभी पार्टिसिपेंट्स में गजब की काबिलियत थी। हम लोगों के लिए सेलेक्ट करना बेहद मुश्किल था। दोनों फाइनलिस्ट को बेस्ट ऑफ लक कहूंगी।

जेबा मलिक

इतने बेहतरीन पार्टिसिपेंट्स में टॉप 2 को सेलेक्ट करना मुश्किल रहा है। सभी क्राइटेरिया को देखने के बाद ही इन्हें सेलेक्ट किया गया। दोनों को फिनाले के लिए बेस्ट ऑफ लक।

श्वेता दीक्षित

कई राउंड के बाद आखिर ग्रैंड फिनाले के लिए दो फाइनलिस्ट मिल ही गई। दोनों फाइनलिस्ट बेहद स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट हैं। वहां इनको अपना बेस्ट देना होगा।

वंदना वैशाली

दोनों टॉप फाइनलिस्ट काफी दमदार और बेहतरीन हैं। इनमें गजब का कॉन्फिडेंस और जोश है। उम्मीद करती हूं कि इस बार क्राउन हमारे ही शहर को मिलेगा।

मनाली जायसवाल

फाइनलिस्ट कोट

पहली बार किसी कंप्टीशन में पार्ट लिया और फाइनल के लिए चुनी गई। काफी खुशी हो रही है। यहां बहुत ही अच्छा अनुभव मिला है। डीजे आईनेक्स्ट को थैंक्स कहूंगी, ऐसा प्लेटफार्म देने के लिए। आगे खुद को टॉप में देखना चाहती हूं।

खुशबू शॉ

ब्यूटी के साथ कांफिडेंस भी चाहिए होता है। अगर मैं यूनिफार्म में होकर भी यहां तक पहुंच सकती हूं तो कोई भी महिला यह काम कर सकती है। फिर आप चाहें हाउस वाइफ हों या वर्किंग। बस अपने सपनों को हकीकत में बदलने का काम करती रहें।

- पद्मिनी परिहार

Posted By: Inextlive