छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: स्वच्छ भारत विषय पर छात्रों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। मौका था अभियान में सभी की भागिदारी सुनिश्चित करने के लिए बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का। परसुडीह स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में राजेंद्र बालिका मध्य विद्यालय समेत स्थानीय 45 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मौके पर बच्चों ने अपनी भावना को कागज पर उकेरकर प्रकट किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारत पेट्रोलियम जमशेदपुर के क्षेत्रीय अधिकारी निलेश वाइचाल व देवाशीष दास शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि के रूप में मंगल पात्रो शामिल हुए। चित्रांकन प्रतियागिता में निर्णायक के रूप में श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज की प्राचार्य जया मुखर्जी, समाजसेवी राजेश राय, प्रतिमा गुप्ता व प्रियंका गुप्ता उपस्थित थे।

ये रहे विनर्स

अभिषेक यादव, अनुष्का कांडेय, प्रयाग गुप्ता, रोहित मुर्मू, बाजू टुडू, शिवम प्रकाश, रिमी अदाक, दुलारी सोरेन, सुमीत टुडू, रूद्र प्रताप, सोनू नाग, अनीता माझी, रेनुका करूआ, पायल मुर्मू, दुली हेम्ब्रम, किरण मुर्मू और ओम स्वर्णकार प्रतियोगिता में विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Posted By: Inextlive