पाकिस्तानी सरकार ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के साथ एक दशक से ऊपर से पाकिस्तान में रह रही भारतीय मूक बधिर लड़की गीता को वापस भारत भेजने का प्रस्ताव दिया था पर NSA स्तर की वार्ता के रद्द होने से ऐसा नहीं हो सका।


वार्ता रद्द होने से टली गीता की वापसी पाकिस्तान के साथ अगर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता रद नहीं हुई होती, तो एक दशक से ज्यादा समय से वहां रह रही गीता इस समय भारत में होती। पाकिस्तान ने भारत के सामने गीता को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के साथ विशेष विमान से दिल्ली भेजने का प्रस्ताव रखा था। पाकिस्तान के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हमने आपसी सद्भावना के तहत गीता को अजीज के साथ भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।भारत की ओर से कोई पुष्टी नहीं
हालांकि इस मामले में  भारत सरकार के आधिकारिक सूत्र पाकिस्तानी दावे की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अजीज को अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ 24 अगस्त को वार्ता के लिए नई दिल्ली आना था। हुर्रियत नेताओं से अजीज के मिलने की जिद को लेकर पैदा हुए गतिरोध के बाद इस्लामाबाद ने आखिरी समय पर बैठक रद कर दी थी। अब पाकिस्तान का दावा है कि इसी दौरान उन्होंने गीता को भी अजीज के साथ भेजने का प्रस्ताव दिया था जो फेल हो गया।

Hindi News from World News Desk

Posted By: Molly Seth