पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएससी से ग्लोबल टेररिस्ट हाफिज सईद को रोजमर्रा के खर्चों के लिए उसके बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत देने को लेकर गुहार लगाई थी। इस मामले में कोई आपत्ति नहीं आने के बाद कॉउंसिल से उसे अनुमति मिल गई। अब हाफिज सईद अपने खाते से पैसा निकाल सकता है।


न्यूयॉर्क (एएनआई)। पाकिस्तान ने एक पत्र लिखकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और ग्लोबल टेररिस्ट हाफिज सईद को रोजमर्रा के खर्चों के लिए उसके बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत देने को लेकर गुहार लगाई थी। तय समय सीमा के भीतर इस पर कोई आपत्ति नहीं आने के बाद परिषद ने उसे अनुमति दे दी है। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने अपने पत्र में लिखा था कि हाफिज के परिवार में चार लोग हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसपर है। उसके परिवार के सभी सदस्य भोजन और कपड़े के खर्च के लिए उसपर आश्रित हैं।सईद पर यात्रा और पैसों से संबंधित हर तरह के प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति को लिखे एक पत्र में, पाकिस्तान ने सईद को बैंक में जमा किए गए पैसों का उपयोग करने और हर महीने 1,50,000 रुपये निकालने का अनुरोध किया था ताकि वह अपने और परिवार के लिए जरूरी खर्चों में उनका इस्तेमाल कर सके। बता दें कि हाफिज सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है, उसपर यात्रा और पैसों से संबंधित हर तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, उसे उसके खाते से पैसे निकालने की इजाजत मिल गई है।


मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाक कोर्ट में दोषी करार, पाकिस्तान के गुजरात में शिफ्ट किया गया केसमुंबई हमले के लिए सईद जिम्मेदारगौरतलब है कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। पाकिस्तान में वह जमात उद दावा नाम का एक आतंकी संगठन चलाता है। 2008 के मुंबई हमले के लिए सईद ही जिम्मेदार है, जिसमें 164 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद अमेरिका ने इसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी इसका हाथ रहा। 2001 में भारतीय संसद तक को इसने निशाना बनाया। भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया ने इसके दोनों संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Posted By: Mukul Kumar