पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दाैरान भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।


पुंछ (एएनआई)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हैं। गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह कस्बा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। इसके अलावा मोर्टार के साथ गोलाबारी भी की। अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। राजौरी के नौशहर सेक्टर में हुआ था संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान बार-बार नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। वहीं हाल ही में बीते 10 जुलाई की तड़के राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। हालांकि भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया। जवाबी हमले में दो से तीन पाकिस्तानी सैनिकों के घायल हाेने की भी आशंका जताई गई थी। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

Posted By: Shweta Mishra