कश्‍मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्‍तान ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उधर उत्‍तर कोरिया अमेरिका को पहले ही परमाणु युद्ध के लिए ललकार रहा है। दोनों देशों की धमकियों के बाद एशिया में परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं दुनिया के किन दुश्‍मन देशों के पास कितने परमाणु बम हैं।


पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी परमाणु युद्ध की धमकीकश्मीर को लेकर बौखलाया पाकिस्तान अब फिर से परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है। पाक सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासेर खान जंजुआ ने कहा है कि दक्षिण एशिया में अभी जो हालात हैं उससे परमाणु युद्ध की पूरी संभावना है। पाक एनएसए का कहना है कि अब अमेरिका भारत की जुबान बोल रहा है। जंजुआ की यह धमकी पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई की बात पर सामने आई है। जंजुआ का कहना था कि आतंक की लड़ाई में पाकिस्तान की नीयत साफ है और उसकी कोशिश है कि पाकिस्तान से आतंवाद का सफाया हो।'कोरिया-सीरिया' पर महाशक्तियां आमने-सामने, परमाणु हमले से बचाव के 10 उपायदुनिया के कुल 9 देशों के पास एटम बम


घोषित रूप से परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की संख्या 8 है लेकिन एक देश ऐसा भी है जिसके पास परमाणु बम है लेकिन उसने कभी इसकी घोषणा नहीं की है। दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। उसके पास कुल 7000 परमाणु बम है जिसमें से 1950 को उसने तैनात कर रखा है। इसके अलावा अमेरिका के पास 6800, फ्रांस के पास 300, चीन के पास 270, यूनाइडेट किंगडम के पास 215, पाकिस्तान के पास 130, भारत के पास 120 और उत्तर कोरिया के पास परमाणु बम है। उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु बम है इसकी संख्या ज्ञात नहीं है। माना जाता है कि इजराइल के पास 60 से 400 के करीब परमाणु बम हो सकते हैं।129 देशों ने माना, परमाणु हथियार को किया जाए बैनदुश्मन देश नंबर दो - भारत और पाकिस्तान

दोनों देश 1947 में बंटवारे के बाद से ही एकदूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं। कश्मीर को लेकर पाकिस्तान शुरू से ही बौखलाया हुआ है। वह भारत के साथ कई लड़ाइयां लड़ कर हार चुका है। यहां तक कि अपने देश के दो टुकड़े भी कर चुका। इसके बावजूद उसे अक्ल नहीं आ रही और वह अपने देश की धरती से आतंकियों को प्रशिक्षित करके भारत के साथ अपरोक्ष रूप से युद्ध लड़ रहा है। जब भी कोई देश उसे आतंक से बाज आने को कहता है तो वह परमाणु बम की धौंस दिखाता रहता है। इस बार अमेरिका ने उसे आतंवाद के खिलाफ एक्शन लेने को कहा तो उसने दक्षिण एशिया में परमाणु यद्ध की धमकी दे डाली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी पहले ही आगाह कर चुकी है कि पाकिस्तान में परमाणु बम सुरक्षित नहीं है और कभी भी आतंकियों के हाथ आ सकते हैं।अंतरिक्ष यात्री का दावा एलियन रोकना चाहते हैं अमेरिका और रूस में परमाणु युद्ध

Posted By: Satyendra Kumar Singh