मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर तमाम राजनेताओं और फिल्म सितारों ने श्रद्घांजलि दी। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी बिरजू महाराज को याद करते हुए उनके साथ अपनी यादें ताजा की।

नई दिल्ली (एएनआई)। हर सफल व्यक्ति के पीछे शिक्षकों के अथक प्रयास होते हैं। कथक के दिग्गज पंडित बिरजू महाराज ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के जीवन में उस गुरु की भूमिका निभाई थी। पंडित बिरजू महाराज के निधन के बारे में जानने के बाद, माधुरी ने सोमवार को ट्विटर पर उनके साथ अपने संबंधों के बारे में बात लिखी। माधुरी ने लिखा, "वह एक लीजेंड थे, लेकिन उनके पास बच्चों जैसी मासूमियत भी थी। वह मेरे गुरु थे, लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस और अभिनय की बारीकियां सिखाईं, लेकिन अपने मजाकिया किस्सों पर मुझे खूब हंसाते भी थे।"

He was a legend but had a child like innocence. He was my guru but also my friend. He taught me the intricacies of dance and Abhinay but never failed to make me laugh at his funny anecdotes. pic.twitter.com/KfcqravsXX

— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) January 17, 2022

देवदास में माधुरी को सिखाया था डांस
माधुरी ने आगे कहा, "बिरजू महाराज के जाने से फैंस और शिष्य काफी दुखी है, लेकिन एक विरासत भी छोड़ दी है जिसे हम सभी आगे बढ़ाएंगे। महाराज जी ने मुझे विनम्रता, लालित्य और अनुग्रह के साथ नृत्य में जो कुछ भी सिखाया, उसके लिए धन्यवाद। कोटि कोटि प्रणाम।" इस नोट के साथ, माधुरी ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मुखदास करते हुए एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। सोमवार को अंतिम सांस लेने वाले पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी के साथ 'दिल तो पागल है', 'देवदास' और 'डेढ़ इश्किया' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने इसमें माधुरी को डांस सिखाया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari