-पेपर फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल पिता की हुई मौत

BAREILLY: पोस्टमार्टम हाउस में ढाई साल की मासूम बच्ची खुशी आराम से खेल रही थी। उसके चेहरे पर कोई गम नहीं था, लेकिन उसकी मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे क्या पता कि उसकी सारी खुशियां छिन गई हैं। उसके पिता सुरेश पेपर फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल हो गए थे, जिनकी मौत हो गई।

इंजीनियर की भी हुइर् थी मौत

सुरेश, गोकुलनगर नकटिया में किराये पर पत्‍‌नी संगीता और बेटी खुशी के साथ रहते थे। वह मूलरूप से बरगही झंगहा, गोरखपुर का रहने वाला था। उसके पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां चंद्रावती हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सुरेश के ही कंधों पर थी। सुरेश बिथरी चैनपुर स्थित पेपर फैक्ट्री में ऑपरेटर थे। ख्ब् मार्च को वह फैक्ट्री में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उसके साथ में इंजीनियर मुकेश गिरी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही सुरेश भोजीपुरा स्थित हॉस्पिटल के आईसीयू में ही थे जिनकी ख्9 मार्च को मौत हो गई।

Posted By: Inextlive