- नगरा के रसूलपुर गांव में देर रात हुई वारदात

- छत पर सो रही थी जवान की पत्नी, पीएमसीएच रेफर

PATNA/ CHAPRA : नगरा ओपी के रसूलपुर गांव में सोमवार की आधी रात बाद अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह छत पर सो रही थी। गंजी-बनियान में आए अपराधी फरार होने में सफल रहे। आर्मी जवान की पत्नी वर्तमान समय अपने मायके में थी। गंभीर हालत में परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी रामजन्म सिंह की ख्भ् वर्षीय पुत्री चंदा देवी की शादी ताजपुर थाना के झखरा गांव के रूपेश कुमार सिंह से हुई है। रूपेश आर्मी का जवान है, जो राजस्थान में कार्यरत है। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला के भाई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना लगभग क् बजे रात्रि की है। चंदा छत पर सोई थी तथा छत पर कुछ दूरी पर और परिजन सोये थे।

अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। जो चंदा के जबड़े में लगी थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों को आंगन में सीढ़ी से उतरते और भागते हुये देखा गया। अपराधियों के घर के पीछे से जंगला के सहारे छत पर चढ़ने तथा गंजी और बनियान पहनने की बात बतायी जा रही है। आंगन में एक गोली गिरी हुई मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने नट गिरोह द्वरा घटना देने की आशंका जताई है। हांलाकि पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive