आपने चचेरे ममेरे भाई-बहनों की आपस में शादी के कई मामले सुने होंगे लेकिन क्‍या जुड़वा भाई-बहनों की आपस में शादी सुनी है। शायद नहीं लेकिन ऐसा हुआ है। हाल ही में थाईलैंड में एक मां-बाप ने अपने 3 साल के जुड़वां बच्‍चों की शादी आपस में करा दी। उन्‍होंने इसके पीछे जो वजह बताई वह और ज्‍यादा चौकाने वाली है। आइए जानें यह पूरा मामला...


पूरे रिवाज से शादी जी हां सेंट्रल थाईलैंड के थॉन्ग प्रांत में यह अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर दो जुडवा भाई बहन की उम्र 3 साल और 4 महीने है। ऐसे में हाल ही में उनके मां-पिता ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनकी शादी करा दी है। शादी का आयोजन अंग थोंग जिले के वीसेट चाय चरण में काफी भव्य तरीके से किया गया। इस दौरान छोटा सा दूल्हा सफेद रंग की शर्ट गोल्डन कलर की पैंट पहने था। वहीं दुल्हन ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। हालांकि इन दोनों को यह नहीं पता नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है। वरना हो जाती मौत
ये दोनों एक दर्दनाक हादसे के कारण बिछड़ गए थे। जिसके कारण इनकी शादी करने की ख्वाहिश अधूरी रह गई थी। वहीं इस जन्म में एक बार फिर ये दोनों एक साथ पैदा हुए हैं। हालांकि यह जन्म उनका भाई-बहन का है, लेकिन उनकी शादी करा दी गई। अगर वे शादी न कराते तो ये दोनों एक साथ नहीं रह पाते। दोनों में किसी एक मौत भी हो सकती थी। जिससे उन्होंने बच्चों की जिंदगी के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है। थाईलैंड में जुड़वा भाई-बहन की शादी का यह मामला काफी चर्चा में है।यहां भी क्िलक करें: अपनी ही शादी में मेहमान बनकर पहुंची दुल्हन को मिला जो सरप्राइज, उसका वीडियो दंग कर देगा आपको भी

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra