एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए परिणीति ने कहा कि मेरी प्रियंका के साथ मुलाकात बहुत लंबे समय बाद हुई है। वह इस बार अमेरिका में काफी समय तक थीं। निक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा यह बहुत सही समय था सभी के साथ रहने के लिए। यह किसी फैमिली ट्रिप की तरह था जहां हमारे साथ दोस्त भी मौजूद थे।

 


 

कानपुर। इन दिनों बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस हेड लाइन बने हुए हैं। हाल ही खबरें आईं थी कि प्रियंका निक को भारत अपनी मां से मिलवाने के लिए लेकर आईं है। फिर ये कपल अपने परिवार के साथ गोवा निकल गया। साथ में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी थीं। जहां से परिणीति वापस लौट आई हैं। 

अगले महीने करेंगी सगाई: खबरों की मानें तो प्रियंका और निक अगले महीने सगाई करने वाले हैं। जब प्रियंका-निक इंडिया लौटे तो दोनों के हाथों में एक जैसी अंगूठी थी, जिससे ऐसा लगता है कि प्रियंका जल्द ही शादी करेंगी।  इससे लगता है कि प्रियंका ने भारत आने से पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था। 

ये था फैमिली ट्रिप: एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए परिणीति ने कहा कि मेरी प्रियंका के साथ मुलाकात बहुत लंबे समय बाद हुई है। वह इस बार अमेरिका में काफी समय तक थीं। निक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, यह बहुत सही समय था सभी के साथ रहने के लिए। यह किसी फैमिली ट्रिप की तरह था जहां हमारे साथ दोस्त भी मौजूद थे। दरअसल, यह दोस्तों और परिवार वाला ट्रिप था। 

ये भी पढ़ें: इन पोस्टरों में छिपा है 'संजू' का जीवन, हर पोस्टर खोलता है संजय दत्त का एक खास राज
ये भी पढ़ें: टाइगर की हीरोइन का बॉलीवु़ड से हुआ मोहभंग, अब इसकी तैयारी Posted By: Swati Pandey