पेरिस में स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार दोपहर वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी 45 ने अपने चार सहकर्मियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। हमलावर किसी और को नुकसान पहुंचाता इससे पहले ही एक पुलिस अधिकारी ने उसके सिर में गोली मार दी।


पेरिस (रॉयटर्स)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक कर्मचारी ने अपने साथ काम करने वाले चार सहकर्मियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि हमलावर किसी और हमला करता, इससे पहले ही एक पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर के कुछ ही महीनों पहले इस्लाम धर्म अपनाया था। पेरिस के प्रोसीक्यूटर रेमी हेटिज ने बताया कि हमलावर पुलिस खुफिया इकाई के सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) विभाग में काम करता था। उन्होंने बताया कि हमलावर ठीक से कोई भी बात सुन नहीं पाता था। उसने हमला करने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू का इस्तेमाल किया।मारे गए लोगों में एक अधिकारी भी शामिल
हेटिज ने बताया कि मारे गए लोगों में तीन पुरुष पुलिस अधिकारी और एक महिला प्रशासनिक सहायक है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफ कास्टानेर ने बताया कि हमलावर पुलिस में 2003 से काम कर रहा था और उसके बर्ताव में कभी कोई परशानी दिखाई नहीं दे रही थी। उन्हें नहीं लगता कि यह आतंकी कार्रवाई है। लंचटाइम में हुए इस हमले के बाद पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गई। इस घटना के बाद राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी पुलिस मुख्यालय का दौरा भी किया। वहीं, गृह मंत्री ने ग्रीस और तुर्की की अपनी यात्रा टाल दी। नशे में धुत्त ड्राइवर पोलैंड की सड़कों पर चला रहा था सेना का टैंक, पुलिस ने किया गिरफ्तारऑफिस में विवाद के चलते हमलावर ने दिया हत्याओं को अंजामहेटिज ने बताया कि हमलावर की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके घर की तलाशी ली गई है। उन्होंने कहा कि वह लगातार आतंकरोधी जांचकर्ताओं के संपर्क में हैं, लेकिन मामले की जांच उनका कार्यालय ही कर रहा है। बताया जा रहा है कि ऑफिस में विवाद के चलते हमलावर ने इन हत्याओं को अंजाम दिया।

Posted By: Mukul Kumar