पार्किग और कालोनी नगर निगम को हैंडओवर करने की तैयारी
- एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हुई प्राथमिक बैठक
- पैसों के चलते कई हैंडओवर की प्रक्रिया अधर में लटक चुकी LUCKNOW: एलडीए ने पार्किग और कई कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दोनों विभागों की बैठक भी हुई। इससे पहले भी दो बार हैंडओवर को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन मेंटीनेंस के नाम पर पैसा मांगने पर मामला अधर में लटक गया था। इस बार स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पहले भी बना था प्रस्तावएलडीए की पांच अंडर ग्राउंड पार्किग को नगर निगम को हैंडओवर करने के लिए पहले भी प्रस्ताव बनाया गया था। हालांकि पार्किग से डिपार्टमेंट की सोर्स ऑफ इनकम के चलते मामला लटक गया था। वहीं कॉलोनी को हैंडओवर करने के मामले में नगर निगम ने बीस करोड़ रुपये की डिमांड की थी। एलडीए ने पैसा नहीं दिया और कॉलोनी का हैंड ओवर का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
पार्किग को किया जाएगा हैंडओवरएलडीए की ग्लोब पार्किग और मछली मंडी पार्किग को नगर निगम हैंड ओवर किया जा सकता है। कैसरबाग के मछली मंडी में एलडीए अंडर ग्राउंड पार्किग बना रहा है। जिसे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं इस प्रस्ताव में शहर की कई कालोनियों को भी शामिल किया जाएगा। जिससे कालोनी में रहने वाले लोगों को नगर निगम की व्यवस्था बहाल होने से कई तरह की सुविधा मिल सकेगी जिससे अभी तक लोग परेशान हैं।
यह कॉलोनी होंगी हैंडओवर गोमती नगर आवास योजना की विभूति खंड, विकल्प खंड और विराज खंड जानकीपुरम योजना सेक्टर जे, एच और जानकीपुरम विस्तार के समस्त सेक्टर शारदा नगर योजना के रतन खंड ट्रांसपोर्ट नगर योजना कानपुर रोड योजना सेक्टर का आई और जे सेक्टर