-मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को ब्रदीकेदार मंदिर समिति में जगह

-बलराज पासी व ज्योति गैरोला को कैबिनेट मंत्री दर्जा, 17 राज्यमंत्री व 33 मेंबर्स नामित

देहरादून, लोकसभा चुनाव से पहले त्रिवेंद्र रावत सरकार ने मास्टर स्ट्रोक मारा है। सरकार ने 52 लोगों को कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री व तमाम बोर्ड, निगमों व समितियों में मेंबर्स के दायित्व सौंपे हैं। इनमें दो कैबिनेट मंत्री स्तर, 17 राज्यमंत्री स्तर व 33 मेंबर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत अंबानी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री दर्जा

बलराज पासी-उपाध्यक्ष, प्रथम राज्य स्तरीय जलागम परिषद

ज्योति प्रसाद गैरोला-उपाध्यक्ष, द्वितीय राज्य स्तरीय जलागम परिषद

राज्यमंत्री दर्जा

जितेंद्र रावत मोनी-उपाध्यक्ष, राज्य युवा कल्याण परिषद।

डा। कल्पना सैनी- उपाध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग।

-लेफ्टि। (अ.प्रा.) केडी भोटिया- अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद

-कर्नल (अ.प्र.) सीएम नौटियाल- उपाध्यक्ष राज्य सैनिक कल्याण परिषद

-आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई- उपाध्यक्ष, चार धाम विकास परिषद

-अब्वल सिंह बिष्ट-उपाध्यक्ष, भागीरथी घाटी विकास परिषद

-रामकृष्ण रावत- उपाध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद

-मूरत राम शर्मा- उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद।

-एसपी चमोली- उपाध्यक्ष, अर्ध सैनिक कल्याण परिषद

-भगत राम कोठारी- अध्यक्ष, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड

-रविंद्र कटारिया-उपाध्यक्ष, द्वितीय पशु कल्याण बोर्ड

-अमी चंद वाल्मीकि-अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग

-अजय राजौर- उपाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग

-मजहर नईम नवाब- उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग

-कृष्ण कुमार सिंघल-- उपाध्यक्ष, जीएमवीएन

-रेनू अधिकारी- उपाध्यक्ष, केएमवीएन

- अशोक खत्री-उपाध्यक्ष, श्री बदरी नाथ केदारनाथ मंदिर समिति

अनंत अंबानी बीकेटीसी मेंबर

फेसम उद्योग पति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा इंद्रमणी गैरोला, चंद्र कला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषित सती, अरुण मैठाणी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर को भी बीकेटीसी मेंबर के रूप में नामित किया गया है।

सफाई कर्मचारी आयोग में 13 मेंबर्स

अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर के तौर पर मजहर नईम नवाब को मेंबर बनाया गया है, जबकि सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य के तौर पर असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम व गुलाम मुस्तफा, जयपाल वाल्मीकि, साकेत वाल्मीकि, विपिन चंचल, विनोद कुमार को जिम्मा सौंपा गया है।

निदेशक मंडल में 9 सदस्य

गढ़वाल मंडल विकास निगम में सदस्य के तौर पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया गया है। जबकि निदेशक मंडल सदस्य के तौर पर अंजली खंडेलवाला, आशुतोष वर्मा, चंद्र प्रकाश लखेड़ा, राकेश कुमार, रोहित, पुष्पा बड़थ्वाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक मंडल में सदस्य के रूप में कमल जिंदल, तारादत्त पांडे, कुंदन बिष्ट, रामसिंह कोरंगा को नामित किया गया है।

Posted By: Inextlive