- 21 अप्रैल को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

- जिले से ब्राह्मण परिवारों को जुटाने के लिए भेजा जा रहा न्योता

FATEHPUR : भगवान परशुराम की जयंती पर नयनाभिराम झांकी निकाली जाएगी, जगह जगह पूजन और वंदन होगा। ब्राह्मण परिवारों को बुलाकर संस्कारों के पोषण की ऊर्जा का संचार किया जाएगा। सामाजिक समरसता के प्रतीक सहभोज में लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया जाएगा तो कार्यस्थल पर यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा। समाज के दु:ख सुख में भागीदारी हो इसके लिए कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

ख्क् अप्रैल को पड़ रही भगवान परशुराम की जयंती विगत 9 साल की तरह क्0 वें साल भी धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने आयोजन का तानाबाना बुन लिया है। संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारच् बच्चू एवं आयोजक मंडल के अजय अवस्थी, केएन अग्निहोत्री, प्रेम शंकर त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी एसपी शुक्ल, संजय तिवारी मीडिया से मुखातिब हुए। आयोजक मंडल ने बताया कि सुबह 7 बजे कलक्टरगंज के पं। कमल किशोर तिवारी के हाते से भव्य शोभयात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर में भ्रमण करेगी तो कार्यस्थल में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक ऋचाओं के बीच सम्पन्न होंगे। भ्रमण कर शोभयात्रा सभा में परिवर्तित हो जाएगी। आयोजन के प्रचार प्रसार का कार्य नगर अध्यक्ष दिनेश और युवा अध्यक्ष अमित त्रिवेदी को सौंपा गया। जिले के ब्राह्मण परिवारों को जुटाने के लिए क्षेत्र के गणमान्यों को जिम्मेदारी दी गई। वह भारी भीड़ के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Posted By: Inextlive