- जंसा SO के रोकने पर भाग रही सूमो ने एसओ को मारी टक्कर, गिरने के बाद पैर कुचलते हुए गाड़ी लेकर भागे तस्कर

- ग्रामीणों की मदद से पकड़ी गई गाड़ी और तस्कर

क्ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्गफ्ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

हाईवे पर चल रहे पशु तस्करी के खेल को रोकने के लिए जुटी पुलिस के लिए अब तस्कर खतरनाक बनते जा रहे हैं। गुरुवार को जंसा एसओ रामप्रीत यादव को पशु तस्करों ने पहले धक्का मारा और गिरने के बाद उनके पैर पर से गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकले। बाद में वायरलेस पर मैसेज पास होते ही पुलिस फास्ट हुई और तस्करों को फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार से पकड़ लिया गया। घायल एसओ रामप्रीत यादव को हरहुआ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी व एसपीआरए अमित कुमार जंसा एसओ का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। सीओ सदर ने बताया की पकड़ी गयी सूमो पर नागालैंड का नम्बर लिखा है। जिससे मामला गंभीर लग रहा है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ है जारी

गुरुवार शाम करीब सात बजे रामेश्वर पुल के समीप एसओ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जंसा से बड़ागांव की तरफ तेज रफ्तार से आ रही सूमो को थानाध्यक्ष ने रुकने का इशारा किया। इतने में सूमो उनको धक्का मारते हुये तेजी से भागने लगी। इस पर थानाध्यक्ष के चालक और हमराहियों ने वायरलेस सेट से घटना की सूचना प्रसारित किया और सूमो का पीछा शुरू कर दिया। सूचना पर फूलपुर, बड़ागांव, जंसा की पुलिस ने पीछा कर सूमो सहित चालक को फूलपुर मंगारी से गिरफ्तार कर लिया। सूमो चालक हजरत मिर्जापुर के कछवा का रहने वाला है व सूमो में बैठा व्यक्ति सुनील केशरी चुनार का रहने वाला है।

Posted By: Inextlive