दुनिया के सबसे मंहगे सुइट के लिए मशहूर एक हेरिटेज होटल में एक थाली ऐसी भी है जिसकी कीमत एक लाख रुपए है। यह थाली पांच राजघरानों की मशहूर रेसिपी के साथ तैयार की जाती है। होटल राज पैलेस में आने वाले गेस्‍ट का काफी ख्‍याल भी रखा जाता है।

रॉयल सिटिंग अरेजमेंट
इस होटल में आने वाले गेस्ट का अलग तरह से स्वागत किया जाता है। प्राइवेट डाइनिंग से पहले होटल स्टॉफ गेस्ट का रॉयल वेलकम किया जाता है। लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ रॉयल सिटिंग अरेंजमेंट किया जाता है। इसके बाद शाही अंदाज में गेस्ट के नाम को अनाउंस करते हुए शाही महाराजा थाली लाने का ऑर्डर दिया जाता है। यह पूरा खाना 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड महाराजा थाली में परोसा जाता है। इस होटल में मेहमानों के लिए खास तरह का डिजर्ट बनाया जाता है, जिसकी कीमत 35 हजार रुपए है। महाराजा हेल्थ पोशन के नाम से सर्व की जाने वाली यह शुगर फ्री स्वीट डिश वैसे तो दूध, मेवे और छेने से तैयार की जाती है। इसके साथ ही इसमें सोने के वर्क का इस्तेमाल भी किया जाता है।  
रॉयल थाली में क्या है खास :-
1. स्नैक्स - आलू-अखरोट की टिक्की, पनीर टिक्क, मांस का सौला।
2. सलाद - कचूमर सलाद, फ्रूट सलाद।
3. मेन कोर्स - लखनऊ के राजघराने का कुड़ चिकन, पेशावर के राजघराने का मखमली मुर्ग मखानी, मेवाड़ के राजघराने का लाल मांस, नेपाल के राजघराने का रॉयल नेप्लीज पोटेटो, हैदराबाद के राजघराने का सब्ज नूर जहानी, मिक्स वेजिटेबल, राजस्थान के राजघराने की दाल रजवाड़ी, औरंगजेब के दस्तरखान से पनीर जाफरानी कोरमा।

inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari