- 7,000 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी

- 10,600 कैंडिडेट्स का कराया गया है मेडिकल

- 2018 में शुरू की गई थी असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट प्रॉसेस

- 930 कैंडिडेट्स का ही अब तक हो सका है सेलेक्शन

- कैंडिडेट्स का सवाल, आरआरबी इलाहाबाद क्यों है पीछे?

- पर-डे सैकड़ों ट्वीट कर कैंडिडेट्स पूछ रहे हैं सवाल

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ:

देश के सभी आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के पद पर भर्ती के लिए एग्जाम कराया और रिजल्ट भी जारी कर दिया, लेकिन आरआरबी इलाहाबाद ने अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। जिसको लेकर कैंडिडेट्स द्वारा पर-डे सैकड़ों ट्वीट कर रेलमंत्री के साथ ही डीआरएम इलाहाबाद व आरआरबी चेयरमैन से सवाल पूछा जा रहा है। लेकिन जवाब नहीं मिल पा रहा है। वहीं चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद आरए जमाली का कहना है कि कैंडिडेट्स थोड़ा धैर्य रखें, रिजल्ट जल्द घोषित किया जायेगा।

कुछ कैंडिडेट्स का अभी तक नहीं आया मेडिकल सर्टिफिकेट

चेयरमैन आरआरबी आरए जमाली से दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बातचीत की। उन्हें कैंडिडेट्स की प्रॉब्लम और क्वैरी से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स के उत्सुकता और सवालों की जानकारी उन्हें है, लेकिन कैंडिडेट्स को थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। चेयरमैन आरआरबी ने बताया कि रेलवे के नौ हॉस्पिटलों में 7,000 पदों के लिए 10,600 कैंडिडेट्स का मेडिकल कराया गया। अभी सभी जगह से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं आया है। कुछ का मेडिकल गलत है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।

आरआरबी इलाहाबाद के पास है सबसे ज्यादा वैकेंसी

10,600 कैंडिडेट्स में अगर 25 का भी मेडिकल सर्टिफिकेट पेंडिंग रहेगा तो रिजल्ट जारी नहीं किया जा सकता है।

आरआरबी इलाहाबाद इंडियन रेलवे की सबसे बड़ी आरआरबी है, जिसके जिम्मे सबसे अधिक 7000 पदों पर 10,600 कैंडिडेट्स का पैनल लिस्ट जारी करने की जिम्मेदारी है। सितंबर लास्ट तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। बड़े आरआरबी में शामिल मुंबई और इलाहाबाद ने अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। भोपाल ने अभी 12 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया। आरआरबी का कहना है कि कैंडिडेट्स थोड़ा पेशेंस रखें, परेशान न हों। एक भी कैंडिडेट्स के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कोशिश है कि दिसंबर लास्ट या फिर जनवरी सेकेंड वीक तक पैनल लिस्ट जारी कर दिया जाए। आआरबी इलाहाबाद के जिम्मे तीन रेलवे डिवीजन हैं, जिनमें एनसीआर, नार्दन रेलवे और डीएल डब्ल्यू शामिल है।

इन बोर्डो ने जारी किया पैनल लिस्ट-

आरआरबी अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू एंड कश्मीर, कोलकाता, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, सिकंदराबाद, रांची, बिलासपुर, सिलिगुड़ी, मालदा

अभी सभी जगह से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं आया है। कुछ का मेडिकल गलत है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। कोशिश की जा रही है, जल्द रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

आर ए जमाली

चेयरमैन, आरआरबी

Posted By: Inextlive