PATNA : पद संभालने के एक दिन बाद शनिवार को मेयर अफजल इमाम ने डिवीजनल कमिश्नर आनंद किशोर की अध्यक्षता में डीएम ऑफिस में आम जनता के साथ बैठक की। जिसमें संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। फेडरेशन की ओर से राजकुमार झा, सीआईटीयू अध्यक्ष बिहार, बिहार ऑटो स्टेट चालक संघ के सचिव देवेन्द्र यादव, पटना ऑटो चालक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, डा। डी के श्रीवास्तव, ओपी शाह, संजय अग्रवाल, सुधा अग्रवाल ने भाग लिया। बैठक में जनता ने अपनी समस्याएं रखीं। अफजल इमाम ने बताया परिवार की तरह मिल कर काम करें तो आने वाले म् माह के बाद राजधानी की तस्वीर बदल जाएगी।

जाम की समस्या खत्म होगी।

डिवीजनल कमिश्नर आनंद किशोर ने बताया यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के

लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत व सर्व सुलभ बनाया जाएगा। जिससे आम जनता

निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। जिससे 70 प्रतिशत तक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

बदले जाएंगे ऑटो स्टैंड

बैठक में निर्णय लिया गया की राजधानी में ऑटो स्टैंड की जगह जल्द बदली जाएगी। साथ ही ऑटो पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित होगा। जिससे अपराध कम होगा और ऑटो चालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। साथ ही पूर्व की तरह ऑटो चालक को परमिट लेनी होगी। और गाय घाट से अशोक राजपथ होते हुए ऑटो का परिचालन किया जाएगा।

अतिक्रमण रूकेगा

अशोक राजपथ पर सेक्शन क्फ्फ् के तहत कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ दुकानदारों के लिए जो राष्ट्रीय कानून बनाए गए हैं उसे लागू किया जाएगा। जिससे फुटपाथ पर अतिक्रमण रूकेगा और दुकानदारों की रोजी-रोटी भी चलेगी। इसके अलावा राजधानी के सभी चौराहों पर कूड़ेदान रखे जाएंगे। चौराहो पर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

बनेगी स्थाई समिति

अधिकारी ट्रेड यूनियन से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर समाज के लोगों को लेकर एक स्थाई समिति बनाई जाएगी। जो समय समय पर जन समस्या पर विचार करेगी। मीठापुर बस स्टैण्ड का नवीनीकरण, रौशनी, पानी, शौचालय की व्यवस्था तथा परिवहन मजदूरों व कर्मचारियों के लिए शेडों का निर्माण होगा।

प्री पेड बूथों की होगी व्यवस्था

राजधानी में मुख्य चौराहों पर प्री पेड बूथों की व्यवस्था, करबिगहिया लोको शेड पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, गुलाबीघाट का सौंदर्यीकरण मुख्य रूप से शामिल है। जो आने वाले छ: माह में सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।

Posted By: Inextlive